संवाददाता। अम्बेडकरनगर
अकबरपुर थाना क्षेत्र के रग्घूपुर गांव में जन्मदिन पार्टी के भोज के दौरान हुई हर्ष फायरिंग का आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं इस घटना में मृत विनोद का शव गांव में आते ही कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार आरोपी जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे। गौरतलब है कि रग्घूपुर निवासी पंकज की पुत्री के पहले जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग किये जाने के दौरान गोली लगने से छः लोग घायल हो गये थे। इनमे से चार महिलाएं व दो पुरूष थे। गंभीर रूप से घायल विनोद यादव को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था जिसकी इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गयी। युवक के मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी। इस घटना में एक व्यक्ति के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में भाग दौड़ कर रही है लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

0 comments:
Post a Comment