Thursday, 22 September 2016

सोसल आडिट की दो महिलाओं को दिन दहाडे लूटा

भीटी-महरूआ मार्ग पर घटी घटनाजांच में जुटी पुलिस
संवाददाता। भीटी, अम्बेडकरनगर
स्थानीय थाना क्षेत्र के तरसावां गांव के पास दिनदहाडे दो महिलाओ से उनके जेवरात छीनकर बदमाश फरार हो गये। छिनैती की सूचना पर पहुंची भीटी पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशो को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को शशिकला शर्मा पत्नी राम प्रकाश शर्मा निवासी बेरगा थाना जैतपुर व किरन पांडे पत्नी अवधेश पांडे निवासी रुधौली माफी थाना मालीपुर ब्लाक भीटी मे डीएम के आदेश पर शोसल आडिट करने आ रही थी। भीटी-महरुआ मार्ग पर तरसावां गांव के पास लाल रंग की पल्सर सवार तीन युवको ने किरन पांडे की कनपटी पर तमंचा लगाकर (जो हीड़ी पकड़िया थाना महरुआ निवासी शांत कुमार सिंह की मोटर साइकिल पर बैठी थी) कान की बाली व सोने की चैन छीन लिये। बदमाश जिस समय इस घटना को अंजाम दे रहे थे, उसी दौरान पीछे से अपने पति की मोटर साइकिल पर शशिकला आ गयी और किरन पांडे से रुकने का कारण पूछने लगी। इतने मे उन तीनों मे से एक ने शशिकला की कनपटी पर असलहा लगाकर उनसे भी कान की बाली व सोने की चैन जल्दी निकालने को कहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। डरकर दोनों ने अपने-अपने जेवरात निकालकर दे दिये। जाते-जाते तीनों लुटेरे शांत कुमार सिंह की मोबाइल व दोनों गाड़ियों की चाबी भी लेकर चले गये। पल्सर सवार तीनो युवक असलहे से लैश थे। कुछ दूरी परी पर जाकर तीनों बदमाशों ने गाड़ी की चाबी फेंक दिया। शशिकला की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों महिलाऐं शशिकला ब्लाक भियांव मे व किरन पांडेय ब्लाक जलालपुर में सोशल आडिट को-आर्डिनेटर के पद पर नियुक्त हैं। शशिकला भीटी ब्लाक के पूरे दरबार व किरन पांडे परियाएं मे सोशल आडिट करने जा रही थी।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top