Monday, 24 October 2016

न्याय के लिए दर दर भटक रही विधवा

दबंगो ने कब्जा कर ली जमीन, कहा जाये महिला 
संवाददाता। अंबेडकरनगर एक तरफ जहां आधी आबादी की सुरक्षा और उसके उत्थान के लिए सरकार और स्वयं सेवी संस्थाएं संकल्पित है वहीं कुछ महिलाएं आज भी न्याय के लिए दर दर भटक रही है। ऐसे में उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। ताजा मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के रफीगंज बाजार से जुडा है जहां की विधवा महिला कुसुम सिंह बीते कई महीनों से न्याय के लिए दर दर भटक रही है। उसकी जमीन दबंगो ने कब्जा कर ली है। जिसकी चिन्ता में उसकी पति की मौत तक हो चुकी है। और वह अपने बच्चों को लेकर दर दर भटक रही है। कुसुम सिंह ने बताया कि उसके पति राम अचल सिंह ने बाजार के ही जगजीवन लाल श्रीवास्तव से जमीन लेकर अरसा पूर्व मकान बनवाया था। जिसमें वे लोग रहते थे। इसी बीच दबंगों की सह पर जगजीवन लाल के परिजनो ने उनके घर के बगल की जमीन कब्जा कर ली। विरोध करने पर पति पत्नी को लात घूसों से पीटा भी था और उल्टे थाने में भी बंद करवा दिया था। कुसुम का आरोप है कि उसी चिन्ता में उसके पति ने बिषैला पदार्थ 13 सितम्बर को खा लिया। जिससे उनकी हालत बिगड गयी। और दबंगो ने इलाज भी प्रभावित किया। नतीजा यह हुआ कि 15 सितम्बर को उनकी मौत हो गयी। अब वह अपने चार नाबालिग बच्चों को लेकर न्याय के लिए दर दर भटक रही है। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top