अम्बेडकरनगर। उत्तर-प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सदस्य रमेश मिश्र ने भीटी और मदारभारी में न्याय पंचायत स्तरीय नव मतदाता अभियान को गति प्रदान करते हुए कांग्रेसियों के साथ संघन जन सम्पर्क अभियान चलाया तथा बैठक को संबोधित किया तथा किसान मांग पत्र अभियान में व्यापक जन समर्थन पर आभार जताया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने किया और कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उत्तर-प्रदेश कांगे्रस सचिव रामकुमार पाल तथा जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा0 विजय शंकर तिवारी मौजूद रहे।
पीसीसी सदस्य रमेश मिश्रा ने कहा कि उत्तर-प्रदेश मंे किसानों को उनका हक दिलाने युवाओं को भ्रष्टाचार मुक्त रोजगार दिलाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान महायात्रा शुरू की वहीं 27 सालों से यूपी को जागीर समक्ष बैठे भ्रष्टाचारियों से मुक्ति दिलाने के लिए उत्तर-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के साथ तो उत्तर-प्रदेश की प्रस्तावित मुख्यमंत्री शीला दीक्षित राज्यसभा सांसद डा0 संजय सिंह के साथ उत्तर-प्रदेश की हर विधानसभा मंे कांग्रेस का अभियान चला रहे है। रमेश मिश्र ने कहा कि 2007 से 2013 के लम्बे अंतराल बाद कार्यकाल में केन्द्र सरकार ने पहली बार आतंकवाद को जो मुंहतोड़ जवाब दिया प्रसंशनीय है। आतंकवाद का दंश देश और कांगे्रस परिवार ने गहरे जख्मो के साथ उठाया है। सरहद पर जवान तो गांव में किसान और नौजवान देश का रक्षक है। उत्तर-प्रदेश कांग्रेस सचिव रामकुमार पाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के युवाओं को मुख्यधारा में जोड़ते हुए 18 वर्ष पूरा होने पर मतदान का अधिकार दिया। गांधी जयंती पर हम संकल्प लें कि हर बहू-बेटी और युवाओं को शत प्रतिशत मतदाता बनाते हुए कांग्रेस परिवार का कुनबा बढ़ाये। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी तथा अध्यक्षता बाबूलाल वर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी माधुरी मिश्रा, रामअवतार तिवारी, रामउजागिर पांडेय, सेवाराम वर्मा रहे। प्रमुख रूप से बैठक का आयोजन ओमप्रकाश सिंह और कृष्ण कुमार सिंह ने किया। प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अफरोज आलमबेग, प्रभावती पांडेय, सुभाष त्रिपाठी, रमापति विश्वकर्मा, कृपाशंकर मिश्रा, बृजेश सिंह, सुधीर तिवारी मौजूद रहे।

0 comments:
Post a Comment