Saturday, 19 November 2016

NEW
जन-शताब्दी समारोह कार्यक्रमो की शुरूआत

संवाददाता। अंबेडकरनगर भारत रत्न भारत की पूर्व प्रधानमंत्री लौह महिला श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर समारोह पूर्वक मनाई गई इसी के साथ साथ भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के जन्मशताब्दी समारोह कार्यक्रमों की शुरुआत भी हो गई जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सैयद मेराजुद्दीन किछौछवी ने किया तथा संचालन जिला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रुप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव राम कुमार पाल जी मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी डॉक्टर विजय शंकर तिवारी, जिला महासचिव अनिल कुमार चैहान, आलोक कुमार पाठक, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र नारायण शुक्ला, रामजनम दुबे, संजय तिवारी, जिला सचिव श्रीमती पुष्प लता, विद्याधर शुक्ला, नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, जिला महासचिव रामधारी निषाद, आशाराम यादव, फिरोजा मत किछौछवी दुर्गा प्रसाद पांडेय, आनंद अमृतराज वर्मा, बलराम गुप्ता, नंद कुमार गुप्ता, दद्दू मौजूद रहे। समस्त कांग्रेसजनों ने इंदिरा जी के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

जयंती पर कांग्रेसियो ने किया इन्दिरा को याद

Read More

रात में नोट बदलने का लग रहा आरोप

सहालग का मौसम में भी बाजार से गायब है रौनक 
संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर नोट बंदी के चलते जहां लोगों को लंबी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है वही आलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर बाजार में स्थित दो बैंक शाखाओं की शाखा प्रबंधक रात के अंधेरे में नोट बदलने का काम कर रहे हैं जिससे काला धन सफेद हो रहा है ऐसे में सवाल यह उठता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोट बंदी कर काला धन पर अंकुश लगाने का अभियान प्रभावित होता दिख रहा है और शाखा प्रबंधक ही इसने रोड़ा बने हैं। सूत्रों की माने तो राम नगर बाजार में स्थित दो बैंकों के शाखा प्रबंधक शाम को सात बजे के बाद क्षेत्र के बड़े व्यापारियों से रात के अंधेरे में मिलकर 1000 एवं 500 रूपये के नोट बदलते हैं जिसके चलते बैंकों में कम धन वितरित किया जाता है। बता दें कि केंद्र सरकार ने एक सप्ताह में 24000 रुपए की निकासी की सुविधा दिया है लेकिन बैंक ऑफ बड़ौदा रामनगर में महज 4000 रूपये तथा भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में 2000 रूपये ही प्रति लोगों को दिया जा रहा है जिसके चलते लोग परेशान होकर रोजाना लाइन में लगने को विवस हैं। शाखा प्रबंधक की मनमानी के चलते ग्राहकों का आक्रोश कभी भी फूट सकता है।
500 एवं 1000 रुपए की मुद्रा का संचालन बंद होने से बाजारों में बिक्री प्रभावित हो रही है और व्यापारियों के चेहरे से मुस्कान गायब है। सहालग का समय होने के बावजूद बाजार में वह पुरानी रौनक नहीं दिख रही है। सुबह से ही लोग परेशान होकर बैंकों की तरफ रुख कर लेते हैं और देर शाम तक बैंकों पर लोगों की भीड़ जमा रहती है लेकिन बाजार में सन्नाटा पसरा रहता है। आलापुर तहसील क्षेत्र की प्रमुख बाजार रामनगर जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में नोट बंदी का असर साफ दिख रहा है और बाजारों से भीड़ बिल्कुल नदारद हो गई है। लोग जरूरत के ही सामान खरीद रहे हैं। जिसके चलते व्यापारी वर्ग खासा परेशान है रामनगर बाजार में हमेशा की तरह गुलजार रहने वाला रजिस्ट्री आफिस परिसर पर भी नोट बंदी की मार झेल रहा है और बीते सात दिनों में कोई रजिस्ट्री तथा जमीन का क्रय-विक्रय नहीं हो सका है। इस बाबत बैनामा लेखक कन्तराज यादव कहते हैं कि नोट बंदी के चलते बनाने का कार्य काफी प्रभावित हुआ है। नोट बंदी का असर मदिरापान करने वालों पर भी पड़ा है जिसके चलते शाम को मधुशाला में भी इक्का-दुक्का की ही भीड़ रहती है ऐसे में सहागल एवं रबी की फसल की बुआई का समय होने के बावजूद बाजारों में लोगों की भीड़ कम दिखती है और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है।

नोट के लिए लाइन में लगना बनी मजबूरी

Read More

Thursday, 17 November 2016

आलापुर, अम्बेडकरनगर। नोट बंदी के चलते जनता काफी परेशान है और गरीब तबके के लोग कामधंधे छोड़कर अपना ही धन निकालने के लिए बैंकों मे लाईन लगाए खड़े है। ऐसी जनविरोधी सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी। उक्त बातें बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर नें गुरूवार को देवरिया बाजार में युवा बसपा नेता संदीप यादव उर्फ बिट्टू यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नोटों के संचालन बंद होने से सहागल एवं खेती-किसानी का कार्य काफी प्रभावित हो रहा है और उद्दोगपतियों को लाभ पहुंचाने की योजनाएँ बनायी जा रही है। उक्त मौके पर पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त, जिपंस प्रतिनिधि महेन्द्र प्रसाद, अजय, रामप्यारे निषाद, आशाराम त्यागी, जिपंस जाकिर हुसैन समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं देवरिया बाजार पहुंचने पर बसपा नेता संदीप यादव उर्फ बिट्टू के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर का जोरदार स्वागत किया।

जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता: रामअचल

Read More

कटेहरी ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही ने अकबरपुर तहसील तिराहे पर सैकडों युवाओं के साथ लोगों को खिलायी मिठाई, मनाया जश्न कहा सपा की जीत निश्चित 

संवाददाता। अंबेडकरनगर कुछ दिन पहले परिवार का आपसी विवाद सुर्खियों में छाया रहने वाला मुद्दा धीरे धीरे समाप्त होने के बाद पार्टी से निष्कासित प्रो राम गोपाल के पार्टी में वापसी की खबर आते ही जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड पडी। जगह जगह कार्यकर्ताओं ने पटाखे दागे व मिठाईया बांट कर खुशी का इजहार करते दिखे। 
इसी क्रम में कटेहरी ब्लाक के ब्लाक प्रमुख बाहुबली अजय सिपाही ने आज तहसील तिराहे पर सैकडों साथियों के साथ पहंुच कर लोगों को मिठाई खिलाया और बम पटाखे दाग कर खुशी का इजहार किया। ब्लाक प्रमुख अजय सिपाही ने कहा कि राम गोपाल यादव के पार्टी में वापसी से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। राम गोपाल ने पार्टी के लिए खून व पसीना बहा कर इस पार्टी को सीचा है। ब्लाक प्रमुख अजय सिपाही ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह को राम गोपाल को पार्टी में वापस के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि इस बार सपा की जीत निश्चित हैं। तहसील तिराहे पर प्रमुख के साथ तमाम युवाओ ने तहसील तिराहे पर पहुच कर नारेबाजी की। और लोगों को मिठाईया बांटी। इस मौके पर अमित सिंह, अंकित तिवारी, अतुल पाण्डेय, सोनू सिंह, विवेक पाण्डेय, संदीप चैहान, विवेक यादव, अनूप पाण्डेय, आलोक सिंह, अरशद सिद्दीकी, खुर्शीद आलम, संदीप सिंह, जमुना सिंह, बाबा कालू यादव, आकाश राजभर, विवेक सेन आदि लोग मौजूद रहे। 

प्रो0 राम गोपाल के सपा में वापसी पर ब्लाक प्रमुख ने बांटी मिठाई, किया स्वागत

Read More

जिनके घर शादी वे अपना डिटेल देकर मैरेज कैम्प में प्राप्त करेंगे पूरा पैसा
शादी में नहीं होगी कोई दिक्कत, सरकार द्वारा निर्धारित दी जायेगी पूरी रकम 
डीएम के निर्देश पर लग रहा है कैम्प, सभी बैको द्वारा लगाया जायेगा कैम्प
संवाददाता। अंबेडकरनगर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सराहनीय कदम उठाते हुए जिले के उन लोगों की मदद करने के लिए आगे हाथ बढाया है जिनके घरों में शादी है और वे अपने बिटियां के हाथ पीले करने व बहु के आगमन को बेताब है लेकिन वे अपने ही जमा पैसे को नहीं निकाल पा रहे है। उनके लिए डीएम वैभव श्रीवास्तव ने शुरू की है एक अनूठी पहल। जिलाधिकारी ने कहा कि जिनके घर शादी है और उनका पैसा बैंक में जमा हुए या वे अपने घर रखे पैसे को बदलवाना चाहते है तो वह अपना डिटिल देकर शुक्रवार को कलेक्टेªट में लगे मैरेज हेल्प कैम्प में अपना पैसा ले सकते है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कलेक्टेªट पर लगने वाले मैरेज कैम्प मे सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। और सरकार द्वारा निर्धारित रकम को दिया जायेगा। लोगों की शादी में पैसो को लेकर आ रही दिक्कतों के मद्देनजर सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी ने यह पहल शुरू की है। उन्होने कहा कि आने वाले दिनों लगातार यह कैम्प लगेगा जिनके घर शादी है उनके जमा पैसो को बिना लाइन में लगे और बैंक में गये मैरेज कैम्प में दिया जायेगा। जिससे किसी के घर सहनाई बजने में दिक्कत न हो। गौरतलब है कि जबसे सरकार ने 500 और एक हजार नोट बंदी का आदेश जारी किया है तब से सबसे ज्यादा दिक्कत उन परिवारों को आयी जिनके घर शादिया थी या कोई अन्य कार्यक्रम और वे अपने बेटी का हाथ पीला करने और बहु के लिए स्वागत की तैयारी में अपना ही पैसा नहीं निकाल पा रहे थे क्योंकि बैंको में हजारों की लाइने लग रही थी। लेकिन वे अपना पैसा इस भारी भरकम भीड के चलते नहीं निकाल पा रहे है जिसे देखते हुए सरकरा ने इसकी जिम्मेदारी जिलाधिकारी को सौपी। उसी निर्देश के अनुक्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार से एक मैरेज कैम्प कलेक्ट्रेट में लगवाने का निर्देश जारी किया है। जिससे यह साफ है कि अब उन लोगों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा और आसानी से अपनी डिटेल देकर अपने बेटे और बेटियों की शादी के जिए पैसा प्राप्त कर सकेंगे। 

डीएम की अनूठी पहल, लगेगा मैरेज कैम्प, मिलेगा पैसा

Read More

संवाददाता। कटेहरी,अम्बेडकरनगर
आये दिन पत्रकारों को मिलने वाली धमकी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सच को उजागिर करने वाले पत्रकारों को उनकी ईमानदारी के लिए अपनी जान तक गवानी पड़ रही है। बीते दिनों में जिसके कई मामले हमारे सामने आ चुके है। इसी क्रम में ताज़ा उदाहरण आज कटेहरी सीएचसी पर देखने को मिला। जहाँ पर तैनात डॉo गौतम मिश्रा ने पंजाब केसरी के कटेहरी के पत्रकार राजीव अग्रहरी को देख लेने की धमकी दी है। ज्ञात हो कि कल कटेहरी प्रमुख ने सीएचसी कटेहरी का निरीक्षण किया था। तो अस्पताल मे तैनात चार डाo गायब मिले थे। इससे संबंधित खबर लगभग सभी समाचार पत्रों मे प्रकाशित हुई है। आज जब पत्रकार राजीव पुनः सीएचसी पर गए तो निरीक्षण के लिए पत्रकार को ज़िम्मेदार मानते हुए सीएचसी मे तैनात डाo गौतम मिश्रा ने पत्रकार को खुद बुलाकर कहा कि अस्पताल मे दिखाई मत पड़ना। और जो तुमने किया है उसका परिणाम भुगतने के लिये तैयार रहना। यहाँ तक कि डॉo ने फ़र्ज़ी मुकदमा भी दर्ज कराने की धमकी है। पत्रकार से इस तरह की बदसलूकी के लिए कटेहरी के सभी पत्रकार एकजुट हो गए हैं और डॉo के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

सीएचसी डॉo ने पत्रकार को दी धमकी

Read More

Wednesday, 16 November 2016

अनुपस्थित मिले चार चिकित्सक, अधीक्षक ने मांगा स्पष्टीकरण 

संवाददाता। अंबेडकरनगर जिले में स्वास्थ्य सेवाएं इस तरह लचर है और जिम्मेदार लोग कितने लापरवाह हैं इसका खुलासा उस समय हुआ जब कटेहरी ब्लाक प्रमुख अजय सिपाही अचानक कटेहरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचे। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी सतेन्द्र बहादुर सिंह के अलावा बाकी चार अन्य चिकित्सक अनुपस्थित मिले। जिस पर ब्लाक प्रमुख ने नाराजगी जाहिर की। बाद में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उन चारों अनुपस्थिति चिकित्सकों से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। 
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य सेवाओं की हर रोज लचर होती व्यवस्था सम्बन्धी शिकायतो के मद्देनजर आज अचानक जब ब्लाक प्रमुख अजय सिपाही स्वास्थ्य केन्द्र पहुचे तो वहां का नाराजा कुछ अजीब ही मिला। मौके पर चिकित्साधीक्षक डा0 सतेन्द्र बहादुर सिंह मौजूद रहे। बाकी चार अन्य चिकित्सक डा0 गौतम कुमार मिश्र, डा0 श्वेता जायसवाल, डा0 तबस्सुम, डा0 संजय कुमार अनुपस्थित रहे। इस पर जब ब्लाक प्रमुख ने आपत्ति की तो चिकित्साधीक्षक ने उन सभी चिकित्सको ंके मोबाइल पर फोन कर वास्तविकता जानने का प्रयास किया लेकिन उधर से कोई प्रतिक्रिया के बजाय फोन ही नहीं रिसीब हुआ। जिस पर ब्लाक प्रमुख ने कडा तेवर अपनाते हुए मामला उपर तक ले जाने की चेतावनी दी। इसी क्रम में चिकित्सा अधीक्षक ने उन सभी अनुपस्थित चिकित्सकों से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। 

ब्लाक प्रमुख ने खंगाली स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत

Read More

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top