संवाददाता। अंबेडकरनगर
सरकार के दावो की पोल खुलती नज़र आ रही है। बैंको और पोस्ट ऑफिसो में अभी तक नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। जिससे लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंको का कहना है कि अभी तक 500 व 2000 के नए नोट उपलब्ध नहीं हो सके है। जिससे अभी नोट बदलने की प्रक्रिया सुरु नहीं हो सकी है।नए नोट कब तक उपलब्ध होंगे इस पर भी अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. सुबह से ही लोग रूपए जमा करने के लिए व रुपये बदलने के लिए लंबी -लंबी लाइनों में बैंको के सामने जमा हुए है। पर रुपये न बदले जाने से लोगों को निराशा ही हाथ लग रही है। सभी के सामने सबसे बड़ी समस्या यही आ रही है कि आखिर नए नोटों के मिलने तक वो अपनी ज़रूरतों को कैसे पूरा करे क्योंकि कोई भी पुराने नोट लेने को तैयार नहीं है। हालाँकि पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर सभी बैंकों व पोस्ट ऑफिस पर सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।


0 comments:
Post a Comment