बसपा प्रदेश अध्यक्ष युवा सम्मेलन में साधा प्रदेश सरकार पर निशाना
संवाददाता। अंबेडकरनगर अब युवा तय करेगा राजनीति की दिशा बसपा की बढती ताकत एवं सपा में विखराव देख घबडा गयी है। भाजपा एवं अपने चरित्र के अनुसार खेल सकती है, दंगे की राजनीति। उक्त बाते ंयुवा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने कही। युवाओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा ने दलित समाज को जहां देने वाला समाज बनाया वहीं पिछडे एवं अल्पसंख्यक समाज को बराबरी का हक दिया। गरीब वर्गो को भी हिस्सेदारी दिया। लेकिन सपा ने समाज को तोडने का काम किया। विकास की बात कर अखिलेश के चाचाओं ने मिल कर प्रदेश को लूट लिया।
उन्होने कहा कि पंाच साल में प्रदेश पच्चीस साल पीछे चला गया। सपा का कुनबा अब ज्यादा लूट के लिए लड रहा है। ऐसे में बसपा ही एक विकल्प है मायावती ही एक विकल्प जो उत्तर प्रदेश को विकास के रास्तों पर ले चल सकती है। जो स्वच्छ प्रशासना दे सकती है। अपनी बात समाप्त करते हुए मा राजभर ने कहा कि जाके पाव पा फटी बेवाई वो क्या जाने पीर पराई। सभा को सम्बोधित करते हुए बसपा विधायक जेएम ंिसह ने कहा कि राम अचल की प्रेणना और आर्शीवाद से आज मायावती ने विधायक बनाया है। और पुनः मौका दिया है। इसलिए मै अपने कुर्मी समाज के लोगों से अपील करता हू कि यहां अकबरपुर से राम अचल राजभर को भारी मतों से विजयी बनाने का काम करें। सभा को बसपा के जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष संजय राजभर एवं वरिष्ठ नेता बाल मुकुन्द धुरिया ने भी सम्बोधित किया एवं बसपा के पक्ष में अपील की। सम्मेलन में अकबरपुर विधानसभा के तमाम गांव से युवाओं ने सपा भाजपा छोड बसपा की सदस्यता ली। जिसमें मुख्य रूप से रवि वर्मा, विनोद वर्मा, शशि वर्मा, दीपक प्रजापति, उमेश राजभर, सोनू वर्मा समेत सैकडों लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दर्शन प्रसाद भारती एवं संचालन मशाराम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी राजेन्द्र भारती, उपाध्यक्ष जगदीश राजभर, शारदा राजभर, प्रीतम पाल, श्यामलाल, रविन्द्र राजभर, डा. प्रवेश वर्मा, उत्तम अग्रहरि, प्रवीण, कन्नौजिया, पुरूषोत्तम राजभर, अविनाश राजभर, रामजी पवन मिश्रा, विनय सिंह, पवन यादव, रोशन भारती, आज्ञाराम राजभर, राहुल कन्नौजिया आदि लोग शामिल कार्यक्रम की शुरूआत मालीपुर रोड पेट्रोलपम्प से की संख्या में मोटर साइकिल रैली निकाल कर मंत्री के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल तक पूरा शहर धूम की पहुचे। संस्कृतिक कार्यक्रम छोटेलाल बनारसी सिंगार ने पेश किया।
0 comments:
Post a Comment