उरी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कटेहरी, अंबेडकरनगर, (राजीव अग्रहरि)ः कटेहरी बाजार के रामलीला मैदान में अग्रसेन जंयती का रंगारंग शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर मे हुए आतंकी हमले मे मारे गए अठ्ठारह जवानों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। फैजाबाद से आये हुए अग्रहरि समाज के अध्यक्ष देवेंद्र अग्रहरि ने कहाँ की धार्मिक मान्यताअनुसार महाराज अग्रसेन का जन्म मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की चैतीसवी पीढ़ी मे सूर्यवंशी कुल के महाराजा बल्लभ सेन के घर मे द्वापर के अन्तिमकाल और कलियुग के प्रारम्भ मे आज से ५१८५ वर्ष पूर्व हुआ था और उन्होने ने कहाँ की उनके राज मे कोई दुखी या लाचार नही था। महोत्सव का आयोजन बी डी सी सदस्य अभिमन्यु अग्रहरि और अध्यक्षता करते हुए अच्छेलाल अग्रहरि ने कहाँ की अग्रहरि समाज आपस मे भाईचारा बनाये रखे और एक जुट होकर काम करे ताकि आने वाला अग्रसेन जयंती और धूम धाम से मनाया जाय महोत्सव में छोटे छोटे बच्चों के द्वारा नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के मौजूद पप्पू अग्रहरि अजय अग्रहरी विकास अग्रहरि बिर्जेँद्र अग्रहरि रामू.रमाशंकर सभी अग्रहरि बंधु लोग मौजूद रहे।


0 comments:
Post a Comment