Friday, 21 October 2016

...तो अब बच्चों को घर से नहीं ले जाना होगा बर्तन

कटेहरी, अंबेडकरनगर, (राजीव अग्रहरि)ः सूबे के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को अब मिड डे भोजन के लिए नहीं ले जाना पड़ेगा अपने घरों से बरतन। सरकार धनतेरस के दिन स्कूलों के सभी बच्चों को उपहार स्वरूप प्रदान करेगी एक थाली और गिलास। प्रदेश के युवा मुख्य मन्त्री अखिलेश यादव लखनऊ में अपने हाथों वितरित करके करेंगे इसकी शुरूआत।
    आगामी २८ अक्टूबर यानी धनतेरस के दिन प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के सभी २५ लाख छात्रों को मिड डे भोजन के लिए अपने घरों से बरतन न लाना पड़े इसके लिए प्रदेश सरकार उन्हें स्टील की एक थाली, एक गिलास उपहार स्वरूप प्रदान करने जा रही है। जिसकी आपूर्ति प्रदेश की मुरादाबाद, नोयडा व लखनऊ की मशहूर कम्पनी द्वारा किया जा रहा है। जिसकी बाजार में कीमत ११३ (एक थाली, एक गिलास) होगी। इस योजना पर प्रदेश सरकार का ११५ करोड़ रूपए व्यय होने के अनुमान हैं। जिसकी शुरुआत प्रदेश के मुख्य मन्त्री अखिलेश यादव अपने हाथों से लखनऊ में करेंगे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top