पीड़ित युवक ने थाने में दी तहरीर
संवाददाता। देवरिया, अम्बेडकरनगर राजेसुल्तानपुर थानांतर्गत ग्राम इशहाकपुर निवासी राम बालक पुत्र निर्जुन नें एक युवक पर 25000 रु व मोबाईल धोखधड़ी से छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की तहरीर थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर को देकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थानाक्षेत्र के इशहाकपुर गांव निवासी रामबालक ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते 20 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर निवासी निरंकार तिवारी पुत्र सतीश चंद्र युवक के साथ राम नगर बाजार में नई बाइक लेने गया था। शाम हो जाने के कारण एजेंसी से गाड़ी नही मिल पाई और पीड़ित घर आने लगा इसी बीच निरंकार तिवारी ने 25000 रु व अन्य जरूरी कागजात अपने साथ रख लिया एवं कहा कि कल ले लेना। मांगने पर गाली-गलौज भी देते हैं। पीड़ित नें थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है।


0 comments:
Post a Comment