Saturday, 22 October 2016

सपा ने परिवारवाद को दिया बढ़ावा- कुंवर

पूंजीपतियो के विकास एवं मंहगाई बढाने में व्यस्त है केन्द्र सरकार
संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगरकेंद्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों के विकास की योजनाएँ एवं मंहगाई बढ़ाने में व्यस्त है और सपा सरकार को परिवार के लोग मिलकर चला रहे हैं। सपा नें महज परिवारवाद को बढ़ावा दिया है और बसपा नें भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया। उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक कुंवर अरुण नें राहुल गाँधी संदेश यात्रा के दौरान हुसेनपुर खुर्द बाजार में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कही। वहीं वरिष्ठ नेता पूर्व पीसीसी डा0 गयादीन भारती एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा0 आरपी कौशल नें कहा कि सपा सरकार में गुंडाराज से जनता त्रस्त और अपराधी मस्त हैं। ऐसे में जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। राहुल गाँधी संदेश यात्रा आज दूसरे दिन क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर पिपरा मकरहीं चहोड़ाघाट नयागांव गोवर्धनपुर मंसूरगंज माडरमऊ नरियांव बाजार हुसेनपुर खुर्द रामनगर  ढोलबजवा बाजार भ्रमण के उपरांत न्योरी बाजार में नुक्कड़ सभा के रूप मे समाप्त हुई। यात्रा कल बिड़हरघाट में समाप्त होगी। यात्रा में जिला सचिव जगदीश दूबे पुष्पलता पीसीसी पन्नालाल कन्नौजिया निरजूराम अशोक सत्यार्थी अजय पासवान राधेश्याम चैहान दिवाकर रमाशंकर उपाध्यक्ष मो0दानिश राजू यादव विनय समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में न्योरी बाजार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी नें सपा नेता फौजदार पाल के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक लोगों को कांग्रेस का झंडा थमाकर पार्टी की सदस्यता दिलाया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top