मार पीट के बाद तनावपूर्ण हुआ माहौल
कोतवाली के पास बदले की नीयत से डटा रहा दूसरा पक्ष
संवाददाता। अंबेडकरनगर जनपद मुख्यालय के इल्तिफातगंज मार्ग पर स्थित एक दुकान मंे पैसे के लेन-देन के चलते हुए विवाद के बाद मार पीट की स्थिति उत्पन्न हो जाने के कारण माहौल काफी गर्म हो गया। बदले की भावना से जुटे दूसरे पक्ष ने देर शाम कोतवाली में जाते समय आरोपी पक्ष को दौड़ा लिया। दूसरे पक्ष ने आरोपी पक्ष की गाड़ी पर हमला भी किया जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। सभी ने भाग कर अपनी जान बचायी। देर रात तक पीड़ित पक्ष कोतवाली के सामने डटा रहा जिससे आरोपी पक्ष कोतवाली में प्रवेष नहीं कर सका। बुधवार को दोपहर कुछ भाजपा नेताओं के साथ जब आरोपी पक्ष तहरीर देकर कोतवाली से बाहर निकला तो बाहर मौजूद दर्जनों लोगों की भीड़ ने उन पर हमला बोल दिया। हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सभी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने दो युवको को हिरासत में भी ले लिया। लगभग 20 घंटे तक थाने के सामने जिस तरह से एक पक्ष ने जमघंट बनाकर कानून को अपने हाथ में लिया उससे पुलिस की लाचारी की ही झलक मिलती है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षो की तरफ से मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की तैयारी में जुट गयी है।
घटना की शुरूआत इल्तिफातगंज मार्ग पर स्थित नारायण टेªडर्स की दुकान में पैसे की लेन-देन को लेकर हुई। मुबारकपुर डैयाडीह निवासी विशाल तिवारी की उपाध्याय मार्केट में किराये पर कपड़े की दुकान है। विशाल के अनुसार योगेश उपाध्याय के पुत्र ने उनकी दुकान से कपड़ा उधार लिया था। वह वहीं पैसा मांगने योगेश की दुकान पर गया था। इसी दौरान किसी बात पर उसका योगेश से विवाद हो गया। मामूली विवाद देखते ही देखते मार पीट में बदल गया। आरोप है कि बीच बचाव करने पहुंचे विशाल के कुछ मित्रो को भी बुरी तरह पीट दिया गया। इसी के बाद मामला तनावपूर्ण हो गया। पिटा पक्ष बदला लेने के लिए थाने के सामने आकर डट गया। इसी बीच तहरीर देने पहुंचे योगेश उपाध्याय व उनके परिजनो को रात में ही कोतवाली के सामने जमा युवको ने दौड़ा लिया। उनकी गाड़ी पर पथराव भी किया गया। उन लोगो ने भाग कर जान बचायी। बुधवार को दोपहर जब योगेश उपाध्याय उनके भाई रामचन्दर उपाध्याय व अन्य लोग अकबरपुर थाने में तहरीर देकर निकल रहे थे, उसी दौरान थाने के बगल में ही जमा युवको ने उनकी गाड़ी को घेर कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवको पर लाठी बरसा कर दो को हिरासत में ले लिया। फिलहाल मंगलवार की शाम को हुई इस घटना के बाद नगर में माहौल तनाव पूर्ण है।



0 comments:
Post a Comment