Wednesday, 9 November 2016

अमित जायसवाल बने जिला कांग्रेस महासचिव

संवाददाता। अंबेडकरनगर जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष सै0 मेराजुद्दीन किछौछवी ने जिला संगठन को विस्तार देते हुए अकबरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमित जायसवाल को जिला कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया है जिलाध्यक्ष सै0 मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि अमित जायसवाल बेहद सक्रिय, निश्ठावान, समर्पित कार्यकर्ता है। इनके महासचिव नियुक्त होने से युवाओं में जोश एवं सकारात्मक संदेश जायेगा। जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा0 विजयशंकर तिवारी ने बताया कि पूर्व प्रत्याशी अमित जायसवाल को महासचिव बनाने के साथ ही अमित चैधरी और आदित्य नारायण तिवारी को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। उपरोक्त नियुक्तियों पर जिला युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सुनील मिश्रा, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा, नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, रितेश त्रिपाठी, सर्वेश मिश्रा, पंकज तिवारी, चिंताहरण पांडेय, आशाराम यादव ने बधाई दी है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top