Sunday, 13 November 2016

एएसपी और सीओ सिटी ने की प्रतिभाओ की सराहना

साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट का लगा फन एण्ड फेयर स्टाल 

संवाददाता। अंबेडकरनगर ग्लोबल विजड्म स्कूल अकबरपुर में एजूकेशनल फेयर जिसमें साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट, कम्प्यूटर, एक्टीविटी फन आदि फेयर लगाये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएसपी राहुल राज तथा विशिश्ट अतिथि सीओ सिटी राघवेन्द्र मिश्र रहे। बच्चो के द्वारा लगाये माडल, स्क्रैच आदि स्टालो को देखा तथा उसके बारे में बच्चों से पूछा और जाना। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चरणों में फूल तथा दीप प्रज्जवलन के द्वारा तथा जाते समय बच्चो के द्वारा बनाये। उरी के शहीदो तथा सर्जिकल स्ट्राइक को देखकर तथा शहीदो को श्रद्धांजलि देकर की। बच्चो को उनके प्रोजेक्ट तथा उनके माडल के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए उनको उनके जोन अर्थात जिस फील्ड में उनकी रूचि है उसमें अपना कैरियर संवारे इसकी शुभ कामना दी। विद्यालय के मैनेजर विवेक जायसवाल ने मुख्य अतिथि तथा विशिश्ट अतिथि को बुके देकर तथा प्रधानाचार्य ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में मैनेजर विवेक जायसवाल तथा प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि एएसपी राहुल राज तथा विशिश्ट अतिथि सीओ सिटी राघवेन्द्र मिश्र को अपना कीमती बहुमूल्य समय तथा बच्चो का उत्साहवर्धन करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सभी छात्र तथा उनके अभिभावक के साथ में सभी टीचरगण राजा तिवारी, रोहित मिश्रा, केवी सिंह, वीके मौर्या, पंकज सिंह, भारती, हिना, इशरत, निश्ठा मिश्रा, सपना जायसवाल, वैशाली, केटी तिवारी, अलकुमा, नेहा, पूनम आदि मौजूद रही।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top