Sunday, 25 September 2016

नाबालिग के साथ दुराचार, मामले को दबा रही पुलिस

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के चिउटीपारा गांव में रविवार की सुबह एक नाबालिग बालिका से पड़ोस के युवक ने ही जबरन दुराचार कर डाला। इसी बीच गांव की एक महिला को घर के अंदर आता देख युवक भाग निकला। पीड़ित बालिका ने गांव की इस महिला को रो-रो कर आप बीती बतायी। जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गये। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव की रहने वाली 12 वर्षीय बालिका घर में खाना बना रही थी। उसकी मां बगल में बन रहे राजकीय महिला पालीटेक्निक में मजदूरी करने गयी थी। आरोप है कि इसी बीच मौका पाकर गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया। अकेली जान वह उस पर टूट पडा तथा जबरन दुराचार कर डाला। थानान्तर्गत आने वाली श्रवण क्षेत्र चैकी के प्रभारी ने पूरी घटना को खारिज करते हुए बताया कि यह केवल गाली गलौज का मामला है जबकि ग्रामीणो का कहना है कि पुलिस झूठ बोल रही है। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top