Thursday, 22 September 2016

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो का धरना जारी


संवाददाता। अम्बेडकरनगर
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने जिलाध्यक्ष कामिनी तिवारी के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मांगो को लेकर गुरूवार को भी कलेक्टेªट के निकट अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि विकास खंड अकबरपुर, कटेहरी, टाण्डा आंगनबाड़ी कर्मचारियो को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाये। आंगनबाड़ी कर्मचारी को जब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता है तब तक 15 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाये। उन्होने कहा कि हौसला पोषण योजना का खाता संचालन ग्राम प्रधान के साथ न करके मातृ समिति के साथ जोड़ा जाये। इसके अलावां बीएलओ, टीकाकरण, पल्स पोलियो आदि मांगे न पूरी होने तक इन कार्यों का बहिष्कार करेंगी। इस दौरान मुख्य रूप से सविता सागर, अवधेश, रेखा मिश्रा, माधुरी वर्मा, इन्द्रावती, यमुना, चन्द्रावती, शारदा, उर्मिला, वंदना वर्मा, मीना देवी, सरोज देवी, ज्योति, संतराम वर्मा, इन्द्रेश वर्मा, आशा वर्मा, अनीता देवी आदि लोग उपस्थित रही।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top