Wednesday, 21 September 2016

आज राज्य सूचना आयोग में तलब होंगे 244 अफसर

सामाजिक कार्यकर्ता शाहिद मुनीर ने मांगी थी जन सूचना
जबाब न देने पर किया है आयोग में अपील
संवाददाता। अंबेडकरनगर।जनपद के वरिष्ठ आर०टी०आई० एवं सामाजिक कार्यकर्ता शाहिद मुनीर सिददीकी द्वारा फैजाबाद देवीपाटन मण्डल के विभिन्न सरकारी विभागों से मांगी गयी सूचनाएं प्राप्त ना होने पर राज्य सूचना आयोग में की गयी अपील पर सूचना आयोग ने दोनो मण्डल के लगभग २४४ अलग अलग अधिकारियों को नोटिस देकर २२ सितम्बर 2016 को अपने समक्ष उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है जिसमें लगभग २२० अपीले जनपद अम्बेडकरनगर के अधिकारियों के विरूद्ध हैं। सबसे अधिक लगभग ५० वाद माध्यमिक शिक्षा विभाग अम्बेडकरनगर से सम्बन्धित है जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि हमें प्राप्त समस्त नोटिस एस०एन० इण्टर कालेज इन्दईपुर से सम्बन्धित है। पिछले दिनो शाहिद मुनीर सिददीकी के प्रबन्धक एस०एन० इण्टर कालेज इन्दईपुर द्वारा किये गये अपहरण की घटना को इसी की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। नोटिस मिलने के बाद जनपद के अधिकारियों में अफरा तफरी का माहौल है सभी को आयोग से लगने वाले दण्ड का भय सता रहा है। कुछ अधिकारियों ने तो मीटिंग या छुट्टी का बहाना बनाकर अपने मातहतों को आयोग के समक्ष उपस्थित होते का फर्मान जारी कर दिया है। शाहिद मुनीर सिददीकी ने बताया कि प्रशासनिक तन्त्र की पारदर्शिता, जवाबदेही, समयबद्धता, कार्य कुशलता एवं जनसंवेदना को जगाने के लिए जनता को सूचना अधिकार अधिनियम २००5 कें सम्बन्ध में जागरूक करने की आवश्यकता है । यह कानून जाता एवं अधिकारियों दोनो के लिये समान लाभकारी है क्योंकि अधिकारी भी अपने कार्यालय से निकलने के बाद आम नागरिक हो जाता है उसका भी कदम कदम पर भ्रष्ट तन्त्र द्वारा शोषण किया जाता है यह भी आम नागरिक की भांति ही परेशान है अन्तर कलह इतना है कि उसके पास पैसा है और वह पैसे के सहारे इस भ्रष्ट तन्त्र में समायोजन कर ले जाता है । हम सभी को चाहिये कि संसद द्वारा प्रदत्त इस मौलिक अधिकार का प्रयोग करते हुए सरकार एवं लोक प्राधिकारियों को उनके कर्तव्यों एवं जनता के प्रति जवाब देही से अवगत करायें। हमारे समाज में एक आम धारणा बन गयी है कि सच्चे और भले लोगों का जमाना नही रहा यहीं मान कर अच्छे लोग अब सामने नही आते जिसका फायदा उठाकर गलत लोग समाज पर हावी हो गये हैं।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top