अम्बेडकरनगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र. के अहरिया गांव के बाग में आज सुबह युवक का शव पेड़ से लटकता पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस के प्रयास के बावजूद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अहरिया गांव के निकट स्थित बाग में आम के पेड़ से लटकता शव सुबह शौच के लिए गये ग्रामीणों ने देखा। यह खबर क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गयी। आस पास के सैकड़ो ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक लाल रंग की चड्ढी व बनियान पहने हुआ था। उसकी उम्र लगभग 40 साल की थी। पुलिस ने आस पास के लोगों से उसकी पहचान करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ लोग इसे हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटकाये जाने की बात भी कर रहे हैं। थाना प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

0 comments:
Post a Comment