एएसपी के नेतृत्व में चला वृहद् जाँच अभियान
कलेक्ट्रेट से लेकर चिकित्सालय परिसर तक हुयी वाहनों की जाँच
जनपद न्यायालय का भी लिया अधिकारियो ने जायजा
अम्बेडकरनगर। पुलिस महानिदेशक के निेर्देश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक की देख रेख में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में वृहद् जाँच अभियान चलाया गया। कलेक्ट्रेट से शुरू हुआ जांच का सिलसिला जनपद न्यायालय व् चिकित्सालय परिसर तक चला। इस अभियान को आई बी एलर्ट का नाम दिया गया था। जाँच में सी ओ सिटी राघवेन्द्र मिश्र व अकबरपुर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा।
कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर व बाहर खड़ी गाडियो की विशेष जाँच की गयी। इसके लिए मेटल डिटेक्टर व् अन्य जाँच मशीनों का भी सहयोग लिया गया। जाँच के दौरान चार मोटर सायकिल बिना लॉक के खड़ी पायी गयी जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जनपद न्यायालय परिसर के अंदर जाने वाले लोगो की भी जाँच की गयी। इसके अलावा न्यायालय परिसर के अंदर स्थित लाकप की भी जांच की गयी।जाँच के दौरान लाकप में गन्दगी का अम्बार पाया गया। इसी लाकप में जेल से आने वाले कैदियों को रखा जाता है। प्रभारी निरीक्षक ने जिला चिकित्सालय परिसर में खडे वाहनों की भी जाँच की। लगभग घण्टे भर चले इस अभियान से कलेक्ट्रेट के आसपास अफरातफरी मची रही। हर कोई अचानक शुरू हुए इस अभियान के कारण को जानने को उत्सुक नजर आ रहा था।

0 comments:
Post a Comment