केन्द्र सरकार की नीतियो के विरोध में अपना दल ने दिया धरना, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
अम्बेडकरनगर। केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियो के खिलाफ किसानों-कमेरों की समस्याओं को लेकर अपना दल ने कलेक्टेªट पर धरना-प्रदर्शन किया
। आरक्षण विरोधी-किसान विरोधी नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाये गये। इस दौरान कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी अपने स्वार्थ में अपना दल को तोडने पर अमादा है। धरने को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित करते हुए प्रदेश संगठन प्रमुख आनंद हीराराम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काला धन देश में लाने, सरदार पटेल की मूर्ति बनवाने, डा0 सोने लाल पटेल की हत्या की सीबीआई जांच करवायें जाने का वादा किया था परंतु एक भी वादा पूरा नहीं किया। उलटे गुजरात में पटेलों के ऊपर अत्याचार-उत्पीड़न का अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होने कहा कि भाजपा किसान विरोधी के साथ पटेल विरोधी है। उन्होने कहा कि चुनाव में अपना दल की अहम भूमिका होगी। प्रदेश सचिव रामकीर्ति पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों को उनके पैदावार का 50 प्रतिशत लाभकारी मूल्य देने की घोषणा किया था। कृषि आयोग बनाने की बात कहीं थी। प्रधानमंत्री ने अपना वादा पूरा करें, वादा खिलाफी न करें। उन्होने कहा कि भाजपा और मोदी दोनों झूठे है। युवा मंच प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र प्रताप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बताये कि 18 भारतीय सैनिक के बदले 180 पाकिस्तानी सर कटवाकर कब ला रहे है। उन्होने कहा कि पूंजीपतियों का लाखों करोड रूपया टैक्स माफ कर दिया गया परंतु किसानों का गन्ना मूल्य बकाया का भुगतान नहीं करवाया गया। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और अपना दल के साथ धोखा दिया है। किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उत्तर-प्रदेश की सरकार पूरी तरह से फेल है। सपा ने परिवार राज में उलझाकर जनता का ध्यान गुंडाराज से हटाने का काम किया है। किसानों को खाद, बीज, दवा, बिजली, कृषि यंत्र लागत मूल्य पर दिये जाने, महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए सचल कोर्ट चलाने, डा0 सोने लाल की हत्या की, 1999 में इलाहाबाद में की गयी। अपना दल की रैली में पुलिसिया उत्पीड़न की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा गुजरात में पटेल समुदाय पर कराये जा रहे अत्याचार की, सांसद मिर्जापुर अनुप्रिया सिंह पटेल के केन्द्रीय मंत्री परिषद में शामिल होने वाले अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के फर्जी हस्ताक्षर युक्त पत्र की सीबीआई जांच करवाये जाने, किसानों का हजारों करोड़ रूपया गुन्ना मूल्य बकाया का भुगतान अविलम्ब कराये जाने आदि मांगो वाला ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय प्रकाश पटेल और संचालन अजय पटेल ने किया। धरने में शशिकांत पटेल, धर्मदेव बहल, अरविंद पटेल, चन्द्रभान मौर्य, रामबहादुर, राधेश्याम पटेल, संतोष वर्मा, अजय वर्मा, रणजीत सिंह, कृपाशंकर, दिलीप शर्मा, उदयराज, संतबचन गौतम, जियाराम, अंगद, बालगोविंद, पंकज पटेल, विजय पटेल, अनिल, बसियारी पटेल, कप्तान पटेल, रामसूरत वर्मा, रामप्रसाद पटेल, रामप्रकाश पटेल रोहित वर्मा, नरेन्द्र पटेल, बाबूराम पटेल, सभापति आदि लोग मौजूद रहे।

0 comments:
Post a Comment