कल इलाहाबाद में हाजिर होने की फैलाई अफवाह, प्रशासन को किया गुमराह
आज अपने साथी के साथ जनपद न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
संवाददाता। अंबेडकरनगर।
अर्डर वल्र्ड डान खान जफर के भाई माफिया खान मुबारक ने जहां एक तरफ कल मीडिया के अलावा प्रशासन को चकमा देकर इलाहाबाद जनपद न्यायालय में आत्म समर्पण करने की अफवाह फैलायी और गुमराह किया वहीं आज नाटकीय ढंग से चुपके से जनपद न्यायालय अंबेडकरनगर में अपने एक साथी के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। कल अफवाह फैलायी गयी कि माफिया खान मुबारक ने इलाहाबाद में हुए बहुचर्चित अबू ओसामा हत्याकाण्ड में जमानत उठाकर जेल चला गया। जबकि वास्तविकता कुछ और ही थी। आज वह अपने एक साथी परवेज के साथ जनपद न्यायालय अंबेडकरनगर में नाटकीय ढंग से सरेण्डर किया।
उल्लेखनीय है कि जिले मंे पिछले दो सप्ताह से खान मुबारक और जुर्गाम मेंहदी के बीच गैंगवार के आसार बढ़ गये थे। पहले जुर्गाम पर जानलेवा हमला और फिर खान मुबारक के करीबी शेरू की हत्या के बाद जिले की पुलिस के हाथ पाव फूल गये थे। पुलिस ने गैगवार को रोकने के लिए दोनो गिरोहों के संभावित ठिकानों पर पिछले कई दिनों से छापेमारी कर रही थी। इसी बीच 15 सितम्बर को हत्या के उस मामले में परवेज और खान मुबारक के विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी हुआ था और उसके चार दिन बाद ही 82 की नोटिस भी जारी हो गयी थी। सूत्र बताते है कि पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए खान मुबारक ने अब जेल की राह पकड़ ली लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या माफिया के जेल जाने से टाण्डा मंे गेैगवार रूकेगी या फिर जेल से फिर रची जायेगी कोई बड़ी साजिश इसका जवाब तो किसी के पास नही है। लेकिन यह सच है कि पुलिस के लिए चुनौती जरूर बढ़ेगी। इस मामले में अब पुलिस और ही चैकन्नी दिख रही है। क्योकि माफिया के जेल जाने के बाद वारदात की संभावनाएं बढी है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस महकमा का कहना है कि जुर्गाम की तलाश जारी है और जल्द ही उनके खिलाफ ठोस कार्यवाही की जायेगी।

0 comments:
Post a Comment