Wednesday, 21 September 2016

रेलवे पुलिस के जवानों ने मचाया तांडव परिवार ने रद्द की यात्रा

यात्री व उनके परिजनो को बुरी तरह पीटा
मोबाइल व रूपया छीनने का आरोप
संवाददाता। अंबेडकरनगर
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर आज दिन में रेलवे पुलिस बल के जवानों ने एक यात्री परिवार पर जमकर कहर बरपाया। परिणामतः आरपीएफ की दबंगई के कारण उस परिवार की यात्रा ही विफल हो गयी। आरोप है कि आरपीएफ ने विवाद को बढ़ाकर केवल यात्रा ही नहीं रदद करायी बल्कि पुरूषो के अलावा महिलाओ से भी मारपीट व अभद्रता की। आरपीएफ के इस रवैये को देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियो में हडकम्प मच गयी। थोडी देर बाद माजरा समझने पर लोगों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे अकबरपुर थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह व उनके हमराही सिपाहियो ने किसी तरह हंगामे को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार जलालपुर के रहने वाले मोहम्मद मेंहदी का परिवार किसान एक्सपे्रस से नजीबाबाद जाने वाला था। मालीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर पता चला कि टेªन जा रही है। इसके बाद पूरा परिवार बोलेरो से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। मेंहदी के लड़के समीर मेंहदी के अनुसार परिवार के अन्य लोग बोलेरो से सामान निकालकर स्टेशन पर आ रहे थे और वह दौड़कर प्लेट फार्म नम्बर दो पर खड़ी गाड़ी को देखने चला गया। वह अपने परिवार के सदस्यो को बुला ही रहा था इसी दौरान वहां सादे कपड़े में मौजूद एक आरपीएफ कर्मी सिपाही ने समीर को खींचकर पीटना शुरू कर दिया। समीर का आरोप है कि उस सिपाही ने उसकी जेब से एक फोन व 14 हजार रूपये निकालकर बगल में खडे़ व्यक्ति को थमा दिया जो भाग निकला। इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहंुच गये। आरपीएफ कर्मी पूरे परिवार को लेकर, जिनमे महिलाएं भी शामिल थीं, अपने पोस्ट पर पहुंच गये। आरोप है कि आरपीएफ कर्मियो ने परिवार के पुरूष सदस्यो को बुरी तरह मारा पीटा। यहीं नहीं, महिलाओ के साथ भी अभद्रता की गयी। दूसरी तरफ आरपीएफ का कहना है कि पूरे परिवार ने आरपीएफ कर्मियो के साथ मारी पीट की व आरपीएफ पोस्ट पर हंगामा किया। इसके चलते

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top