Wednesday, 21 September 2016

विद्यार्थी परिषद ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

संवाददाता। अंबेडकरनगर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पुरानी तहसील तिराहा जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकवादी हमले में शहीदो की शहादत को लेकर गम और गुस्से से पाकिस्तान का पुतला फूंका। पाकिस्तान सदैव भारत पर इन आतंकवादी गतिविधियो के माध्यम से आहत करता रहता है। भारत एक शांति प्रिय देश है और भारत हमेशा अमन चैन की पैरोकारी करता रहता है और पाकिस्तान बार-बार अपने नापाक मंसूबो को इन आतंकवादी गतिविधियो के माध्यम से भारत को आहत करता है।
पुतला फूंकते जिला सह संयोजक पदमकांत शुक्ल ने कहा कि अ0भा0वि0प0 विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। छात्र केवल किताबे लेकर पढ़ने के अलावां देश और समाज के हित की बात करने वाला एवं सदैव भारत देश के हित मान सम्मान के लिए खड़ा रहने वाला है। छात्र अपनी जिम्मेदारियो को भलि भांति समझता है। वह अपने देश के मान सम्मान के लिए अपने प्राण भी न्यौछावर कर सकता है। अ0भा0वि0प0 इस हमले की कड़े शब्दो में निन्दा करता है। बजरंगी पाठक इस अवसर पर जिला सह प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान कभी अपने इन नापाक मंसूबो में नहीं कामयाब होगा। पाकिस्तान जिसकी सह पर यह कर रहा है वह उसे जल्द ही युद्ध के भंवर में अकेला छोड़ देगा। यह पुतला दहन कर कार्यक्रम विवेक शुक्ल, नगर मंत्री के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर गजेन्द्र सिंह विभाग सह संयोजक, मोनू यादव, प्रभात, अम्बेश, अभिनव, दुर्गेश, आनन्द सिंह, मानस मिश्र, हिमांशु, नीरज, अरबाज, अमित, सुन्दरम, शमशेर अली, रवि गौड़, अरशद रहमान, सौरभ, प्रदीप, अनुभव, कार्तिक, अमन मृत्युन्जय, उपेन्द्र वीर आदि दर्जनो की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top