Wednesday, 21 September 2016

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक की मौत, चार घायल

ट्रामा संेटर में इलाज के दौरान गयी युवक की जान, मुकदमा दर्ज
संवाददाता। अंबेडकरनगर
तमाम स्पष्ट निर्देशो के बावजूद हर्ष फायरिंग पर पावंदी नहीं लग पा रही है। अकबरपुर थाना क्षेत्र के रग्घूपुर गांव में मुंडन संस्कार कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में पूरे पांच लोग घायल हो गये। जिनेमं से अत्यन्त गंभीर स्थिति में एक व्यक्ति ने लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड दिया। वहीं पांच अन्य को भी घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गंभीर पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार हर्ष फायरिंग में अवैध असलहे का प्रयोग किया गया है।
जानकारी के अनुसार रग्घूपुर गांव में पंकज की पुत्री के मंुडन संस्कार पर भोज का आयोजन किया गया था। इस दौरान खान पान के बाद नशे में धुत एक युवक ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार पहली फायरिंग करने के बाद गोली फस गयी। गोली के निकालने के प्रयास में लगातार गोली निकलने लगी। इससे सामने खड़े विनोद यादव निवासी सीहमई के पेट में सीधी गोली लगी। गोली लगते ही वह गिर पडा। इसके अलावां सुमन, सुनीता, सोनी, लीलावती तथा रामतिलक को भी गोली लगी। सभी के हाथ में गोली लगी है। गोली लगते ही पूरे कार्यक्रम में भगदड़ मच गयी। आनन-फानन में सभी घायलो को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से विनोद को रात में ही ट्रामा संेटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान विनोद की आज मौत हो गयी। उधर पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top