हड़ताल के चलते दोपहर तक ठप रहा चिकित्सकीय कार्य
संवाददाता। अंबेडकरनगर
प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर 16 से 19 सितम्बर तक प्रतीकात्मक आंदोलन आज दोपहर तक किया जिसके बाद संगठन के प्रदेश नेतृत्व और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री के कार्यालय पर लखनऊ मंे हुई वृहद वार्ता में लिये गये निर्णय की सूचना मिलते ही फार्मासिस्ट काम पर लौट आये। तब जा कर किसी तरह चरमरायी स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर लौटी। संगठन के पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार जिले के समस्त फार्मासिस्ट मजबूर होकर मंगलवार से अनवरत अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे जिससे ओपीडी दवा वितरण, इमरजेन्सी, पोस्टमार्टम को फार्मासिस्ट द्वारा नहीं किया गया। जिसमें जिले के समस्त फार्मासिस्ट जिला मंत्री रविश्याम पटेल के नेतृत्व में जिला अस्पताल प्रांगण में इकट्ठा होकर प्रदर्शन किये। जिसमें डा0 मोहम्मद अब्बास, डा0 मनोज यादव, डा0 विजय सिंह, डा0 नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रेमचन्द, शराफत हुसैन, आरएन भारती, राममणि, सुग्रीव, बृजेश सिंह, आरए गौतम, दिनेश यादव, विजेन्द्र सिंह, रवीन्द्र कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
प्रयोगशाला प्राविधिक संघ द्वारा चरणबद्ध तरीके से चलाए जा रहे आंदोलन के क्रम में आज दूसरे दिन भी लैब टेक्नीशियन का कार्य बहिष्कार जारी रहा जिसके चलते जिला अस्पताल सहित किसी भी सीएचसी खून बलगम आदि जांच पूरी तरह प्रभावित रही। सरकार की संवेदनहीनता की वजह से संघ के पदाधिकारियो से कोई समझौता न होने के कारण आंदोलन जारी रहने की संभावना है। अपनी नौ सूत्रीय मांगो लेकर लैब टेक्नीशियन संघर्षरत है। आज सभी जनपद के लैब टेक्नीशियन पैथोलाजी विभाग एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रोष व्यक्त किया। उपस्थिति लैब टेक्नीशियन मोहम्मद अमीन, टीके सिंह, राकेश, राजेन्द्र प्रसाद, धीरेन्द्र, विनोद कुमार, जयप्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।

0 comments:
Post a Comment