धरने में शामिल लोगों ने जताया शोक
संवाददाता। अंबेडकरनगर
लेखपाल संवर्ग द्वारा अपनी मांगो के समर्थन में चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहा। लेकिन आज का यह धरना उस लेखपाल के निधन पर शोक में तब्दील रहा जिसकी मांगे न माने जाने की स्थिति में बीती रात हृदयगति रूक जाने से मौत हो गयी थी। एक लेखपाल का जान गवाने के बाद अन्य लेखपाल काफी आक्रोशित भी नजर आये। जिसके साथ आन्दोलन को और भी तेज करने का निर्णय लिया।
उल्लेखनीय है कि कल रात आठ बजे वरिष्ठ लेखपाल शिव कुमार गुप्ता तहसील भीटी का मांगे न माने जाने से आहत होने के कारण हृदय गति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया जिससे सम्पूर्ण जिले के लेखपालो में शोक व्याप्त हो गया। आज का कार्य बहिष्कार स्थगित किया जाता है और सभी लेखपाल मृतक लेखपाल के अत्येष्टि में उपस्थित रहकर शोकाकुल परिवार को ढाढस बधायेंगे। कार्मिक अनशन पर दूसरे दिन 11 लेखपाल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनशन पर बैठेंगे जिसमें लेखपाल संघ उपाध्यक्ष दूधनाथ के नेतृत्व में राम शेष वर्मा तहसील मंत्री अकबरपुर जसवंत यादव, भगवान दीन निषाद, रामलाल, रामनाथ यादव, श्रीराम, राजेश कुमार गौड़, रामसरन, चित्रसेन सिंह, राजेश तिवारी आदि कार्मिक अनशन पर उपस्थित रहेंगे। धरनास्थल पर सुबह 10 बजे शोकसभा करके मृत्तात्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गयी तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

0 comments:
Post a Comment