Wednesday, 21 September 2016

बद से बदतर हुई कटेहरी विधानसभा की सड़के

दो भागों में बटी है विधानसभा कटेहरी
कटेहरी, अंबेडकरनगर, (राजीव अग्रहरि)ः स्थानीय बाजार तथा विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय को समूचे उत्तरी क्षेत्र से जोडने वाले कटेहरी अशरफपुर मार्ग की हालत बद से बदतर हो गयी है। उक्त सडक टूट कर इतनी जर्जरहो गयी है कि आवागमन करना कठिन हो गयी है। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र फैजाबाद अकबरपुर रेल लाइन द्वारा दो भागो में बटा हुआ है। उत्तरी भाग में शारदा सहायक नहर का जाल बिछा है वहीं दक्षिणी दो  क्षेत्र भडहा विसुरी नदियों की धाराओं से घिरा है। इन दोनों क्षेत्रों को आपस में जोडने के लिए वर्षो पूर्व तिवारीपुर सबना अशरफपुर बरवा सडक का निर्माण मण्डी समिति द्वारा करवाया गया था। निर्माण काल के बाद से कटेहरी अशरफपुर बरवा मार्ग का उचित रख रखाव तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत न किये जाने के कारण यह लगभग ध्वस्त हो चुका है। पूर्व बसपा शासन काल में इस मार्ग पर स्थित चांदपुर महमूदपुर गांव को अम्बेडकर ग्राम के रूप में चयनित किया गया था। तत्समय बाजार से उक्त गांव तक लगभग तीन किलोमीटर सडक पुनः पिच करवाया गया था। अब लगभग दस वर्ष बीत जाने के बाद यह पिच मार्ग भी उखड गया है। वर्तमान समय में बाजार से प्रतापपुर चैराहे तक का मार्ग तो कुछ चलने योग्य है परन्तु यहां से चांदपुर तक का मार्ग बदतर स्थिति में पहुच गया है। चांदपुर से टिकुली गंज के बीच रासते की दशा अत्यन्त खराब है। टिकुली गंज से अशरफपुर बरवा बाजार तक की सडक मरम्मत स्थिति में है। समूची सडक पर गड्ढे तथा उखडी हुई गिट्टियों की भरमार है। यदि निवासी चक्कर काट कर पटेल नगर दरवन हाथपाकड होते हुए भी जाना चाहे तो लगभग मार्ग की यहीं दशा है। कटेहरी गांव रेलवे क्रासिंग से जाया जाय तब भी इसी मार्ग पर आना पडता है। कुल मिला कर कटेहरी बाजार से अशरफपुर बरवा जाने के लिए0 इसी नारकीय मार्ग का सहारा लेना क्षेत्रीय निवासियों की मजबूरी बन गयी है। मार्ग की दशा खराब होने के कारण स्थानीय बाजार का राजस्व घट रहा है। बरवा क्षेत्र के निवासी बनके गांव मार्ग पकड कर अकबरपुर अथवा अमसिन मार्ग होकर गोशाईगंज जाना अधिक पसंद करते है। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top