Wednesday, 21 September 2016

हर्ष फायरिंग में पांच घायल

अंबेडकरनगर, (मनीष वर्मा)ः अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रग्घूपुर गाँव में हर्ष फायरिंग में पाँच लोग घयाल हो गए हैं। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रग्घूपुर गाँव में बीती देर रात्रि में एक मुण्डन समारोह में हुई हर्ष फायरिंग की चपेट में चार महिलायों सहित विनोद गंभीर रूप से घायल हो गये। विनोद यादव निवासी कोटवा के पेट में लगी गोली आर-पार हो गई। गंभीर रूप से घयाल विनोद यादव को लखनऊ रिफर कर दिया गया है जबकि चारों महिलाओं का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार सभी घयाल महिलाएं खतरे से बाहर हैं लेकिन ३२ वर्षीय विनोद की हालत गंभीर बनी हुई है।

आश्वासनों के बीच मरीजों की बढी दुश्वारियां

चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक ने नहीं पूरे किये अपने वादे

अंबेडकरनगर, (मनीष वर्मा)ः कोरे वादों और झूटे आस्वाशनो के बीच मरीजों की दुश्वारियाँ बड़ रही। तकरीबन दो माह पहले  कालेज के दौरे पर चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक द्वारा महज १५ दिन के अंदर यहाँ एम् आर आई जाँच की व्यावस्था शुरू करने के आश्वासन के झुन झुने को लेकर मरीज अभी तक टहल रहे है। और दो माह का समय बीतने के बावजूद चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ वीएन तिवारी अपने वादे पर खरे नही उत्तर सके हैं।
                   प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ वीएन तिवारी तकरीबन दो माह पहले महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज के दौरे पर आये थे और इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ पीके सिंह के आवास पर जागरण से खास बात चीत में उन्होंने बड़ी ततपरता से इस मेडिकल कालेज में १५ अगस्त के पहले एम् आर आई जाँच की ब्यावस्था शुरू करने का वादा किया था लेकिन १५ अगस्त से अबतक एक माह से अधिक समय ब्यतीत हो चुका लेकिन अभी तक जाँच शुरू होने की बात तो छोडिये न तो मशीन को अपनी जगह स्थापित किया गया और न ही कर्मचारियों की ही ब्यावस्था हो पायी और मरीज केवल वादों का झुन झुना लेकर ही टहल रहे है।यहाँ पर जाँच शुरू न होने से प्राइवेट में लोगो को ऊची कीमत पर जाँच कराने को मजबूर होना पड़ रहा है औए मरीज लखनऊ का चक्कर लगा रहे है ।टांडा छेत्र के प्रदीप सिंह का कहना है कि उनको जानकारी मिली थी कि १५ अगस्त तक जाँच शुरू हो जायेगी और तब से अबतक जाँच शुरू होने की इंतजार कर रहा हूँ।इस बाबत चिकितशा शिछा महा निदेशक डॉ बीएन तिवारी का कहना है कि मशीन लग गयी है।जबकि की हकीकत यही है कि अभी तक मशीन लगी ही नही है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top