Tuesday, 20 September 2016

माया को ललकार युवाओं में जोश भर गयी स्वाती

बोली, सामान्य सीट से चुनाव लडे मायावती तो वह करेंगी मुकाबला
संवाददाता। अंबेडकरनगर
भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित पूर्व महामंत्री दयाशंकर सिंह का लखनऊ से मऊ जाते समय जिले में भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। कटेहरी बाजार से शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला जिला मुख्यालय तक जारी रहा। इस दौरान जिला मुख्यालय पर स्थित साकेत हास्पिटल में भी उनका भव्य स्वागत हुआ। यहां पर डा0 रजनीश सिंह के नेतृत्व में भाजपाईयो ने उन्हे सिर आंखो पर बिठा लिया। यहां पर मीडिया से मुखातिब स्वाती सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह पूरे प्रदेश की किसी भी सामान्य सीट से चुनाव लड़ने मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं। यदि मायावती किसी आरक्षित सीट से चुनाव लड़ती है तो यह मैं मानूंगी की कि उन्होने डर के कारण सामान्य सीट से चुनाव लड़ने से परहेज किया। स्वाती ने कहा कि उनके पति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद पुलिस उन्हे बिहार से पकड़ कर ले आयी लेकिन बसपा नेताओ के विरूद्ध हजरतगंज थाने में दर्ज मुकदमे में आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। उन्होने सवाल किया कि आखिर पुलिस का यह दोहरा चेहरा कैसा। उन्होने कहा कि उनके व उनके बेटी के सम्मान में भाजपा के साथ-साथ पूरे प्रदेश की जनता का जो साथ मिला उसके लिए वे शुक्र गुजार है। जनता की इस अपार सहयोग को वे अब कभी नहीं भुला पायेंगी। इससे पूर्व कटेहरी बाजार में देव इन्द्रावती महाविद्यालय के सामने भाजपा नेता डा0 राणा रणधीर सिंह के नेतृत्व में दयाशंकर सिंह व उनकी पत्नी स्वाती सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। कुछ देर रूकने के उपरांत मऊ के लिए रवाना हो गये।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top