संवाददाता। अंबेडकरनगर
पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देश पर मंगलवार को पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयो पर एक साथ जन अधिकार मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि शिवाजी कुशवाहा मंडल अध्यक्ष देवी पाटन मंडल रहे।
कार्यक्रम के संयोजक के रूप में जलालपुर विधानसभा प्रभारी प्रेम प्रकाश मौर्य एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जन अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार निषाद ने किया। जिसमें पार्टी के मुख्य विन्दुओ पर चर्चा किया गया। मांग की गयी कि मनरेगा को कृषि क्षेत्र से जोड़ा जाये जिसका पैसा सरकार कृषि क्षेत्र की बेहतरी के लिए दे। कहा गया कि मुफ्त बिजली, पानी की व्यवस्था करना जन अधिकार मंच की प्राथमिकता होगी। मांग की गयी कि न्यायालयो में न्यायाधीशो की नियुक्ति सिस्टम के बजाए कम्पटीशन द्वारा आबादी के अनुरूप आरक्षण के तहत किया जाये। पिछड़ो एवं दलितो के महापुरूषो को पाठ्य पुस्तको में स्थान देकर उनके गौरवमयी इतिहास को बताया जाये। सरकार द्वारा जातिगत जनगणना रिपोर्ट जारी कर 100 प्रतिशत आरक्षण करने एवं जिसकी जितनी संख्या उसको उतना आरक्षण देने के लक्ष्य पर काम किया जाये। इस सम्मेलन में दलित युवा नेता आलापुर विधानसभा प्रभारी एवं प्रत्याशी आलापुर 279 में संजय गौतम बहुजन समाज को छोड़कर अपने सैकड़ो समर्थक के साथ जन अधिकार मंच में शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी विपिन मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष तेजबहादुर निषाद, संगठन मंत्री उमेश चन्द्र, युवा जिलाध्यक्ष राहुल मौर्य, सतीश प्रजापति, दयाराम पाल, रामप्रकाश चैहान, मोहम्मद आलम, सुनील कन्नौजिया, अनिल राजभर इत्यादि मौजूद रहे।

0 comments:
Post a Comment