राजेसुल्तानपुर। अम्बेडकरनगर
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों नें धरना प्रदर्शन के 19वें दिन बाल विकास परियोजना कार्यालय आरोपुर बाजार में ब्लाक अध्यक्ष शशिकला मिश्र, उपाध्यक्ष किशोरी तिवारी, उर्मिला भारती, वंदना पांडेय, शीला सिंह, सरोज कुमारी, संगीता देवी, निशा, भागीरथी, शमतुलनिशा समेत कई अन्य कार्यकत्रियो के साथ परियोजना निदेशक आनंद सिंह का पुतला फूंका। पुतला दहन के उपरांत ब्लाक अध्यक्ष शशिकला मिश्र नें कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया गाँव-गांव, घर-घर जाकर अपना कार्य पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करती हैं लेकिन उन्हें बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है। ऐसे में परिवार का पालन-पोषण तक नहीं हो पाता है। धरना प्रदर्शन के मौके पर बड़ी संख्या मे आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया मौजूद रहीं। इसके उपरांत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों नें बाल विकास परियोजना कार्यालय से पदमार्च करते हुए पीएचसी रामनगर पहुंची और सीएमओ को पोलियो बहिष्कार करने का ज्ञापन सौंपा।

0 comments:
Post a Comment