आलापुर में आयोजित बसपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में ललकार गये पूर्व मंत्री
बोले त्रिभुवनदत्त, भ्रष्ट सरकार को उखाड फेकने को संकल्पित हो कार्यकर्ता
संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर
कांग्रेस के 27 साल यूपी बेहाल यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि देश में सर्वाधिक शासन कांग्रेस ने ही किया है ऐसे में देश की बेकारी और बदहाली की देन कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार हैं। उन्होंने उपस्थित जमानत से मौजूदा प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील किया। वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कोवार्डिनेटर रामअचल गौतम एवं रवींद्र निषाद ने कहां की प्रदेश में चाचा भतीजा मिलकर भ्रष्टाचार का धन बांट रहे हैं और जनता बेहाल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आलापुर के प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने कहां की प्रदेश सरकार में जो जितना बड़ा अपराधी है वह उतना बड़ा समाजवादी है। सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चैपट है ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में उपस्थित कार्यकर्ताओं से बसपा की सरकार बनाने की अपील किया। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर बसपा नेताओं ने पूर्व मंत्री लालजी वर्मा एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी रामप्यारे निषाद ने किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य जाकिर हुसैन, मंजू जायसवाल, मनोज जायसवाल, तारिक जमाल सिद्दीकी, विधानसभा अध्यक्ष अजय कुमार एडवोकेट, अब्दुल अजीज शाह, प्रधान अबूजर फारुकी, सुनील यादव, सुनील मिश्रा, मंजू निषाद, महेंद्र, जितेंद्र निषाद, कृष्ण कुमार पांडेय, संजय यादव, रिंकू पांडेय, मोहित, प्रेमसागर, राहुल, मेवालाल, वंशराज गौतम समेत कई अन्य लोगों ने संबोधित किया।
प्रशिक्षण शिविर के बहाने पूर्व सांसद ने दिखायी ताकत
राजेसुल्तानपुर। अम्बेडकरनगर। एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में आलापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने भारी भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का एहसास भी कराया। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं एवं पुरुषों का रेला उमड़ा रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटाने के लिए त्रिभुवन दत्त को धन्यवाद भी दिया ऐसे में भारी भीड़ जुटा त्रिभुवन दत्त ने अन्य सियासी दलों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आलापुर विधानसभा क्षेत्र में बसपा का जनाधार कम नहीं हुआ है। इस मौके पर अजय कुमार एडवोकेट, राम प्यारे निषाद, रामचन्द्र वर्मा, कृष्ण कुमार पाण्डेय, अखिलेश चैधरी, आशाराम त्यागी, राजेन्द्र प्रसाद, अजीत कुमार गौतम, तारिक जमाल सिद्दीकी, अनिल प्रधान, अजीज शाह, जाकिर हुसेन, सुनील मिश्र, रमेश मौर्य, महेन्द्र प्रसाद, जितेन्द्र निषाद, मनोज जायसवाल, सुरेन्द्र कुमार, जयप्रकाश मौर्य, बच्चाराम वर्मा, सत्य राम पाल, राम मूरत, मुर्तुजा मास्टर साहब, जिलाजीत सिंह, संजय यादव, निर्भय सिंह, अबूजर फारूकी, गुड्डू चैबे, अगर्दी राजभर, गुरूदेव गौतम, राजमन चैहान, रामासिंह, चैहान, संजय शर्मा जी, अबूजर फारूकी, सालिक राम, सत्य नारायण पाण्डेय, कंतराज चैरसिया, हरीलाल एडवोकेट, सुरेन्द्र पाण्डेय, प्रेम सागर प्रजापति, मायाराम, हारून अंसारी, नगई दादा, शरीफ, रिंकू पाण्डेय, राधेश्याम प्रधान, अनिल निषाद, हरीलाल मौर्य, राहुल कन्नौजिया, भीम जायसवाल, दिलीप वर्मा, संजय, अमरनाथ, राम राज गौतम, अजय सिंह, बलराम चैहान, विनोद कुमार, आशाराम त्यागी, रिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।





0 comments:
Post a Comment