Thursday, 22 September 2016

युवक की गला रेतकर हत्या, फैली सनसनी

खेत में मिला धड, नदी से बरामद हुआ सिर
संवाददाता। टाण्डा, अम्बेडकरनगर
टाण्डा थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में कब्रिस्तान के निकट खेत में एक युवक का सिर कटा शव पाये जाने से सनसनी फैल गयी। काफी प्रयास के बाद मृतक के शव की पहचान कोड़रा त्रिमुहानी निवासी रामसागर चैहान के रूप में की गयी है। मृतक की मां ने कपड़ो के आधार पर उसकी पहचान की।
जानकारी के अनुसार रामसागर चैहान 22 वर्ष बीते कई दिनो से घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच गुरूवार को कब्रिस्तान के निकट खेत में एक युवक का सिर कटा शव देखा गया। थोड़ी ही देर में यह मामला पूरे गांव में फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सिर न मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। उधर युवक का शव मिलने की सूचना जब त्रिमुहानी गांव में पहुंची तो उसकी मां मौके पर पहुंची। उसने कपड़ो के आधार पर मृतक की पहचान अपने पुत्र रामसागर के रूप मे की। पुलिस अब मृतक के सिर की तलाश में जुटी हुई है। समझा जाता है कि पहचान को छिपाने के उद्देश्य से सिर को धड़ से अलग कर दिया गया। तलाश के बाद नदी से मृतक का सिर भी बरामद कर लिया गया है। घटना के पीछे फिलहाल प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार प्रेषण तक इस घटना की प्राथमिकी नहीं दर्ज हो सकी थी।
इनसेट-
चाकू के साथ गिरफ्तार
टाण्डा, अम्बेडकरनगर। कोतवाली टाण्डा पुलिस ने एक व्यक्ति कों प्रतिबन्धित चाकू के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। कोतवाली प्रभारी बीएस यादव ने बताया कि क्षेत्र गश्त के दौरान मुबारकपुर ईदगाह के पास एक व्यक्ति संदिग्धावस्था में घूमता दिखाई पड़ा जो कि पुलिस को देखते ही भागने लगा। दौड़ाकर पकड़े जाने पर उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। पकड़े गये अभियुक्त की शिनाख्त अजय पुत्र फिरतू निवासी ग्राम मुकुन्दपुर थाना इब्रहिमपुर के रुप में हुयी जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top