Wednesday, 9 November 2016

भाजपा के लटके झटके में नहीं आयेगी प्रदेश की जनता- प्रकाश जोशी

राहुल गांधी की किसान महायात्रा की सफलता पर कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने जताया हर्ष
पार्टी के कार्यकर्ताओं से की अलग अलग गुफ्तगू
संवाददाता। अंबेडकरनगर अखिल भारतीय कांगे्रस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान महायात्रा के कर्ज माफी, बिजली बिल और अनाज समर्थन मूल्य की घोशणा को राहुल गांधी संदेश यात्रा गांव-गांव पहुंचाने में बेहद कामयाब रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव प्रकाश जोशी उत्तर-प्रदेश सह प्रभारी जिला मुख्यालय पर कांग्रेसजनों से मुखातिब थे। उन्होने हजार व पांच सौ के नोटो को बंद किये जाने को सही कदम बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने कालेधन को टैªक करने के ठोस उपाय किये थे। केन्द्र सरकार को जनता की देन दारियों के लिए अपना काउंटर खुला रखे था जिससे आम जनता को सहूलियत होती। उन्होने कहा कि बीजेपी के लटके झटके मंे अब जनता नहीं आयेगी और यूपी मंे इस बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सरकार बनेगी उन्होने कहा कि कालेधन पर ऐतिहासिक सख्त कदम पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने उठाये थे। अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव प्रकाश जोशी सहप्रभारी उत्तर-प्रदेश एक दिवसीय दौरे पर जनपद पर पहुंचे जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष सै0 मेराजुद्दीन किछौछवी की अगुवाई में उत्तर-प्रदेश कांग्रेस सचिव मोहम्मद अनीस खां, रामकुमार पाल, सै0 जाफर मूसा, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा0 विजय शंकर तिवारी, पूर्व प्रत्याशी अमित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष द्विजेन्द्र नारायण शुक्ला, आलोक पाठक, सुनील मिश्रा, बद्रीनारायण शुक्ला ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू ने किया। प्रमुख रूप से अवधेश कुमार मिश्र, संजय तिवारी, दुर्गा प्रसाद पांडेय, जयप्रकाश तिवारी, अनिल चैहान, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, रामजनम दूवे, नंद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top