Wednesday, 9 November 2016

छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

संवाददाता। अंबेडकरनगर बुधवार को संत द्वारिका प्रसाद महाविद्यालय कोटवा महमदपुर की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक रैली निकाली। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक डा0 हरीश वर्मा, डा0 निर्मला उपाध्याय, रमेश पाल, पूनम तिवारी, मदनलाल, प्रदीप कुमार, अर्जुन आदि लोग मौजूद रहे। महाविद्यालय से रैली निकालकर कोटवा महमदपुर गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयत्न किया गया। जो लोग एक जनवरी 2017 को 18 वर्श की आयु पूरी करने वाले युवाओं को अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा लें। अपने मताधिकारी का प्रयोग करें जिसकी सुविधा हेतु महाविद्यालय में एक पटल बनाया गया है। लोगों को महाविद्यालय में आकर इस पटल की सुविधा का लाभ उठाने के लिए आहवान किया गया। राम अवध स्मारक महाविद्यालय कसदहा शुकुल बाजार में भी छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top