Sunday, 13 November 2016

राष्ट्रीय फुटबाल मैच में शाहजहांपुर ने दी बहराइच को पटखनी

कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृजभूशण शरण सिंह ने किया उद्घाटन
पूर्व विधायक पवन पाण्डेय ने खिलाडियों को दी शाबासी
संवाददाता। अंबेडकरनगर जिला फुटबाल संघ द्वारा आयोजित एचडब्ल्यू जान मेमोरियल आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ बीएन इंटर कालेज के मैदान में सांसद बृजभूशण शरण सिंह द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के विशिश्ट अतिथि के रूप में पदमश्री अरूणिमा सिन्हा, एशियाड चैम्पियन आद्या प्रसाद शुक्ला व पूर्व सांसद राकेश पांडेय भी मौजूद रहे।
उद्घाटन मैच डीएफए नानपारा बहराइच व डीएफए शाहजहांपुर के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के उपरांत मुख्य अतिथि सांसद बृजभूशण शरण सिंह द्वारा खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया गया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि खेल से जहां आपसी बैर भाव दूर होते है वहीं इससे शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। उन्होने कहा कि इस जनपद में आल इंडिया स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन कर आयोजको ने फुटबाल की महत्ता को स्वीकार किया है। इसके लिए वे बधाई के पात्र है। खेल में जियाउल इस्लाम द्वारा किये गये गोल द्वारा शाहजहांपुर ने बहराइच को हरा दिया। निर्णायक मंडल में रमेश जायसवाल, रजा उल्लाह व अबूजर एजाज शामिल रहे। इस दौरान संरक्षक पवन पांडेय द्वारा सांसद सिंह का स्वागत किया गया। संेट जांस विद्यालय के छात्रो द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अरशद खान, सचिव गिरिजा शंकर सिंह, नवीन जान, घनश्याम गुप्ता, नाजिम हुसैन, श्रीपाल सिंह आदि मौजूद रहे। सोमवार का मैच बरेली व मऊ के बीच खेला जायेगा।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top