संवाददाता। अंबेडकरनगर मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में बरती जा रही लापरवाही के बाद जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के कड़े रूख के चलते इस कार्य में काफी तेजी आ गयी है। जिलाधिकारी द्वारा बूथो का निरीक्षण कर की गयी कार्यवाही के बाद इसमें लगे कर्मचारी अब जी-जान से लगे हुए है।
रविवार को अकबरपुर तहसील परिसर में प्रभारी जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर, नायब तहसीलदार राजकुमार की मौजूदगी मंे विभिन्न फार्मों की फीडिंग का कार्य कराया जा रहा था। अमूमन रविवार को तहसील बंद रहता है लेकिन यह छुट्टी के बावजूद भी लोग फीडिंग करते नजर आये। गौरतलब है कि जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिले के कई बूथो का औचक निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को दंडित भी कर चुके है। जिलाधिकारी के कडे़ रूख के बाद मतदात पुनरीक्षण के कार्य में काफी तेजी आ गयी है। प्रभारी उप जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रारूप-छः में नौ हजार दो सौ 23 प्रारूप-सात में आठ हजार छः सौ 27 व प्रारूप-आठ में दो हजार एक सौ 75 फार्मों की फीडिंग करायी जा चुकी है।



0 comments:
Post a Comment