Sunday, 13 November 2016

कटा वृद्ध का हाथ, दुर्घटना में बालक घायल

संवाददाता। अंबेडकरनगर जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई घटना में जहां एक वृद्ध का हाथ कटने से गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं सड़क दुर्घटना में एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेन्स के जरिए उन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थानान्तर्गत चांदपुर निवासी जोखन राम (70) पुत्र मुनीश्वर रविवार की सुबह अपने घर पर चारा मशीन से चारा काटते समय अचानक उनका हाथ चारा मशीन में चले जाने से कट गया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीरावस्था में परिजनों द्वारा उन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। वहीं सड़क दुर्घटना में आलापुर थानान्तर्गत मसेना मिर्जापुर निवासी अमर सिंह (11) पुत्र प्रदीप सिंह रविवार की सुबह अपने घर के निकट बाजार में साइकिल से जाते समय अचानक विपरीत दिशा से आ रही मोटर साइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top