सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र
रानी लक्ष्मी बाई का अभिनय करती छात्रा
कक्षा आठ तक के बच्चो ने किया प्रतिभाग
संवाददाता। अम्बेडकरनगर नगर के प्रतिष्ठित स्कूलो में शुमार संेट पीटर्स इंटर कालेज में फैन्सी डेªस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठ तक के बच्चो ने बढ़-चढ़़कर प्रतिभाग किया। बच्चो के विभिन्न परिधान हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे थे।
संेट पीटर्स इंटर कालेज में अब तक यूकेजी से कक्षा पांच तक के छात्र-छात्राएं फैन्सी डेªस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते थे। इस बार कालेज प्रशासन ने एलकेजी से कक्षा आठ तक के बच्चो को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी थी। छात्र-छात्राओं द्वारा इसकी तैयारी हफ्तो पहले से ही शुरू कर दी गयी थी। शनिवार को हुए प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोई भगवान शंकर बना था कोई गांधी, सरस्वती, टैªफिक लाइट, कोलगेट, अंगूर, स्टैचू, हनुमान, पुलिस, राम, सीता सहित अन्य बने थे। वहीं सीनियर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम को भी प्रस्तुत किया। फैन्सी डेªस प्रतियोगिता में बच्चो के परिधान हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे थे। कालेज के प्रधानाचार्य फादर आर्ची डिसिल्वा ने बताया कि छात्र-छात्राओं के परिधान बहुत ही अच्छे थे। प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होने कालेज के समस्त शिक्षको व छात्र-छात्राओं के परिजनो को भी धन्यवाद दिया।
Nice news
ReplyDelete