Saturday, 1 October 2016

जनपद वासियों के दिल पर अमिट छाप छोड गया अंबेडकरनगर नगर महोत्सव

 महोत्सव में शामिल विशिष्ट जन
 अरूणिमा सिन्हा को पुरूस्कृत करते रवि किशन
 फुरकान को एवार्ड देते सांसद हरिओम पाण्डेय
 बउआ को एवार्ड देते पूर्व संसाद राकेश पाण्डेय
 रवि किशन को सम्मानित करते सांसद हरिओम पाण्डेय

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते साकेत एकेडमी के छात्र

अरूणिमा सिन्हा को अंबेडकरनगर रत्न के साथ रौनक उर्फ बउआ व फुरकान को मिला अंबेडकरनगर गौरव एवार्ड

दो दिवसीय अम्बेडकरनगर महोत्सव सम्पन्न, फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कहा, देशहित सर्वोपरि

संवाददाता। अम्बेडकरनगर अम्बेडकर नगर महोत्सव दूसरे दिन समापन के मौके पर पर पूरी रात जश्न में डूबा रहा। इस मौके पर फिल्म अभिनेता रवि किशन, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान, एवरेस्ट विजेता और पद्म भूषण अरुणिमा सिन्हा, भाजपा सांसद हरिओम पाण्डेय समेत कई नामी हाश्तियां मौजूद रहीं। महोत्सव के समापन पर गीत संगीत, नृत्य और विभिन्न कलाओं के प्रदर्शन के साथ ही देश में सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हाश्तियों को सम्मानित भी किया गया। फिल्म अभिनेता रवि किशन और एफएम रेडियो के मशहूर रेडियो जाकी बऊआ ने भी दर्शकों के बीच मनोरंजन का जलवा बिखेरा। स्थानीय कलाकारों के अलावा कई विद्यालय के छात्र छात्राओं और इंडियन आइडियल की एक टीम ने अपने देश भक्ति के कार्यक्रमों से समा बांध दिया।

29 सितम्बर 1995 को अस्तित्व में आये अंबेडकरनगर जनपद के 21 वर्ष की अवस्था पूर्ण हो जाने के बाद लगातार दूसरी बार आयोजित दो दिवसीय अम्बेडकरनगर महोत्सव का इसी के साथ समापन हो गया। दूसरे दिन फिल्म कलाकार रवि किशन एवं भोजपुरी गायक बबुआ ने अपना जलवा बिखेरा। दो दिनों तक जिला मुख्यालय पर अम्बेडकरनगर महोत्सव की धूम रही। इस मौके पर फिल्म कलाकार रवि किशन ने जहां दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया वहीं सामाजिक व अन्य क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एवरेस्ट विजेता पदमश्री अरूणिमा सिन्हा को अम्बेडकरनगर रत्न व साहस फाउंडेशन के अध्यक्ष सै0 फुरकान अहमद को अम्बेडकरनगर गौरव सम्मान से नवाजा गया। यह पुरस्कार सांसद हरिओम पांडेय, महाराष्ट्र सरकार ने पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान, पूर्व सांसद राकेश पांडेय तथा अभिनेता रवि किशन द्वारा दिया गया। भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव पर रवि किशन ने कहा कि जिस प्रकार ओबामा ने पाकिस्तान में घुसकर ओसामा को मारा था उसी प्रकार भारत को भी आतंकियो को चुन-चुनकर मारना चाहिए। उन्होने कहा कि देश हित सर्वोपरि है। उसके साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नही हो सकता। गौरतलब है कि अम्बेडकरनगर महोत्सव का शुभारम्भ राज्यपाल राम नाईक द्वारा किया गया था। रात मंे रंगारंग कार्यक्रमो का आयोजन किया गया था। इस मौके पर साकेत एकेडमी के छात्र छात्राओं ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। दूसरे दिन फिल्मी सितारो ने अपना जलवा बिखेरा। मंच पर पहंुचे रवि किशन ने काफी देर तक दर्शको को हंसाने का काम किया। विपरीत मौसम के बावजूद अम्बेडकरनगर महोत्सव के सकुशल सम्पन्न हो जाने पर आयोजको ने राहत की सांस ली। अम्बेडकर नगर महोत्सव समिति के आयोजक प्रभात यादव, अश्वनी मिश्र, अजीत सिंह, अहमद आदि ने आये हुए मेहमानों और दर्शकों के सहयोग के लिए बधाई दी।


0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top