Saturday, 1 October 2016

सपा की बैठक में हुई सामन्जस्य पर चर्चा

बैठक को सम्बोधिक करते हीरालाल यादव 

संवाददाता, अंबेडकरनगर।

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आज जिला कार्यालय पर सदस्य विधान परिषद हीरालाल यादव की अध्यक्षता में एवं जिला उपाध्ध्क्ष रणविजय सिंह के संचालन में हुई बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि समावादी पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष से उपजी एवं मजबूती पार्टी है। आगामी विधानसभा चुनाव को मजबूती से लडने का आहवान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी वर्गो के लिए काम किया है। कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी बनती है कि समाज के सभी वर्गो को आपस में जोडकर तथा कार्यकर्ताओं से चुनाव की गंभीरता को समझाते हुए आपसी मतभेद को  भुला कर आपस में सामन्जस्य बिठा कर आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताने का कार्य करें।

जिलाध्यक्ष श्री यादव ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आहवान करते हुए कहा कि 1 अक्टूबर 2016 से शुरू मतदाता पुनरीक्षण में सक्रिय रूप से भागीदारीे निभाते हुए बूथवार मतदाता सूची में त्रुटियों को ठीक कराते हुए सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम करें। बैठक को आलापुर विधायक भीम प्रसाद सोनकर ने सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में में भारी बहुमत से समाजवादी पार्टी को जिता कर अखिलेश को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करें। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अंसारी, गिरीशचन्द्र, अश्विनी यादव, फिरोज अहमद, कैलाश निषाद, महेन्द्र यादव, ब्रम्हदेव यादव, राम प्रकाश यादव, मो मुमताज खां, मो सन्नू, संदीप सिंह, साधू गौड, आलोक सिंह, सुनील यादव, संजय यादव, प्रमोद गुप्ता, शकील अहमद, सियाराम यादव, राहुल यादव, विनोद कबुमार वर्मा, घनश्याम चैरसिया आदि लोग मौजूद रहे। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top