ग्रामीणों ने बाइक समेत दो बदमाशों को दबोचा, तीसरे की तलाश जारी
संवाददाता। अंबेडकरनगर एक तरफ जहां प्रशासनिक अधिकारी आम जनता को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का दावा कर रहे हैं वहीं अपराधियों के हौसले दिनों दिन बढते जा रहे है। पहले जहां सूनसान स्थानों पर लूट और छिनैती की वारदातें होती रही है वही ंअब घर के दरवाजे के सामने भी बेखौफ अपराधी घटनाओं को अंजाम देने लगे है। ताजा मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के मुस्कुराई गांव में सामने आया जब हाईकोर्ट के एक जज की दादी के गले के सोने की चेन को बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया और फरार हो गये। वृद्धा की गुहार पर ग्रामीणों ने बदमाशों को दौडा लिया जिसमे दो पकड में आ गये और तीसरे गन्ने के खेत में घुस गया जिसकी तलाश देर रात तक होती रही।
घटना के बावत बताया गया कि हाईकोर्ट में जज डीके उपाध्याय की दादी परमेश्वरी देवी पत्नी राम देव मुस्कुराई स्थित अपने घर पर बैठी थी तभी अचानक एक बाइक से तीन अज्ञात बदमाश पहुचे और उनके गले की सोने की चेन छीन कर फरार हो गये। उन्होंने जब गुहार मचाया तो दौडे ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया जिससे भयभीत बदमाशों ने बाइक छोड खेत के रास्ते पैदल भागना शुरू कर दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि तीसरा एक गन्ने के खेत में घुस गया जिसकी तलाश देर रात तक जारी रही। घटना के बावत फिलहाल जैतपुर थानाध्यक्ष कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके।


0 comments:
Post a Comment