Thursday, 10 November 2016

पैसा जमा करने के लिए डाकघर मांग रहा पहचानपत्र

संवाददाता , अम्बेडकरनगर
कटेहरी डाकघर खाते में रुपये जमा करने के लिए पहचानपत्र की मांग कर रहा है। जिसके कारण लोगो को पहचानपत्र के लिए फिर से घर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक सरकार  के अनुसार बैंको व पोस्ट ऑफिसो में रुपये बदलने के लिए पहचानपत्र की ज़रूरत  है, खाते में जमा करने के लिए नहीं। फिर भी कटेहरी पोस्ट ऑफिस  में खाते में रूपए, बिना पहचानपत्र के नहीं जमा किये जा रहे है, रूपए बदलने की बात तो दूर है। कटेहरी डाकघर के बड़े बाबू ने बताया कि बिना पहचानपत्र के पैसा खाते में जमा नहीं होगा। बिना पहचानपत्र के कैसे पता चलेगा कि इतना पैसा आया कहा से और किसने जमा किया। अब इन बाबू को ये नहीं समझ आ रहा है कि खाता खोलने के समय  पहचानपत्र तो दिया ही गया था।  साथ ही कटेहरी डाकघर की सबसे बड़ी समस्या ये है कि यहाँ पर सर्वर आये दिन ख़राब रहता है। पैसा जमा करने या निकालने आये लोगो को सर्वर ख़राब होना बता कर अगले दिन आने को बोला जाता है। और आज भी सर्वर की समस्या बनी रही।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top