ग्रामीणों से ली लेखपालों के क्रियाकलाप की जानकारी
संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर राजस्व परिषद के वरासत दर्ज कराओ अभियान को अमलीजामा पहनाने व उसकी हकीकत जानने के लिए एसडीएम विनय कुमार गुप्ता क्षेत्र भ्रमण पर निकले उन्होंने सबसे पहले गुरुवार को तहसील मुख्यालय की ग्राम पंचायत अन्नापुर में बाकायदा चैपाल लगाकर भारी संख्या मे उपस्थिति लोगो से मुलाकात कर उनकी वरासत सम्बन्धी समस्याओ को जानने के साथ ही साथ हल्का लेखपाल के क्रियाकलाप के बारे में भी लोगो से जानकारी हासिल किया।
एसडीएम आलापुर ने लोगों से अपने अगल बगल के मामले को भी लेखपाल के पास दर्ज कराने व पुराने लंबित पड़े वरासत को भी बताने के लिए कहा साथ ही उन्होंने लेखपाल माहेआलम को निर्देश दिया कि जिन मामलों में विवाद हो उन्हें छोड़ कर ज्यादा से ज्यादा मामले तत्काल निस्तारित करें। उन्होने गांव के पटटे रास्ते पेंशन आवास बटवारा दाखिल सुखा राहत चेक समेत कई मामलो पर गम्भीरता से सुनते हुए लोगो को निदान का तरीका भी बताते हुए निस्तारण का आश्वासन दिया। एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि वरासत के मामले मे ग्राम सभा मे दर्जनभर से अधिक मामलों में से सिर्फ दो मामले दर्ज नहीं पाए गये जिसमे कुछ दिन पूर्व मृतक दलित तीरथ के पत्नी पुत्रो के साथ ही साथ अविवाहित दिव्यांग लड़की का नाम भी दर्ज करने का निर्देश मौजूदा लेखपाल माहेआलम को दिया गया उन्होने बताया कि लेखपाल का क्रिया कलाप भी संतोष जनक पाया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान वीरेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान क्रान्ति सिंह, राजाराम यादव, मनीराम मिश्रा, अनूप सिंह, नीरज सिंह, दिनेश मिश्रा, सरोज सिंह, अखण्ड सिंह, बाल गोबिन्द मौर्या, उमा शंकर यादव, रामधनी मौर्य, रामकेर मिश्र, मिश्री भगत, प्रेम पाल सिंह, विनय सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।


0 comments:
Post a Comment