Wednesday, 26 October 2016

डाटा इंट्री आपरेटर बनकर निकले 34 युवा

बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान का 119वां बैच सम्पन्न
संवाददाता। अंबेडकरनगर बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान द्वारा आयोजित बैंच नम्बर 119 कम्प्यूटर डाटा इंट्री आपरेटर कोर्स का समापन बुधवार को संस्थान मंे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विनोद कुमार उपनिदेशक कृशि विभाग द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गये। मुख्य अतिथि विनोद कुमार ने समस्त प्रतिभागियों के प्रति शुभकामना एवं स्वरोजगार के संदर्भ में सलाह दिये। संस्थान के निदेशक कृपाशंकर मिश्रा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कुल 34 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर मास्टर टेªनर नफीस खां, फैक्लटी प्रिया सिंह, आफिस सहायक रामशंकर भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों के उज्जवल भविश्य की कामना की। हमारे आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम लैपटाप रिपेयरिंग, घरेलू विद्युत उपकरण मरम्मत, चार पहिये वाले वाहनों की  रिपेयरिंग व सर्विसिंग, हल्के चार पहिया वाहनो के ड्राइविंग का कोर्स और इंर्वटर एवं यूपीएस का निर्माण व मरम्मत कोर्स दो नवम्बर से आरम्भ हो रहा है। हमारे सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top