राहुल संदेश यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत
संवाददाता। मालीपुर, अंबेडकरनगर
दो दिवसीय राहुल संदेश यात्रा मंगलवार को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के दज्रनों स्थानों से गुजरकर मालीपुर पहुची। यहां पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील मिश्र के आयोजन में सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश सचिव एवं चुनाव प्रचार समिति के जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल के संचालन में प्रदेश संगठन मंत्री जनपद प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस कहने में नहीं बल्कि करने में विश्वास रखती है। सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने पर किये गये वाद पूरे होगे। आगे कहा कि 27 सालों तक भाजपा सपा बसपा की सरकारें बनी लेकिन किसी ने प्रदेश को आगे ले जाने का नहीं किया। बल्कि लूट घसोट कर प्रदेश को बेहाल कर दिया। श्री सिंह ने लोगों को आहवान किया कि प्रदेश की बेहतरी और विकास के लिए जाति पांत से ऊपर उठ कर कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना अमूल्य योगदान दे। राहुल गांधी की खाट यात्रा के दौरान जौनपुर जाते समय इसी स्थान पर राहुल गांधी को मंचासीन करा चुके है। विधानसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दाबेदार सुनील मिश्र ने अपने सम्बोधन में भाजपा व मोदी पर जोरदार हमला बोला और कहा कि मोदी ने अमीरों का कर्ज तो माफ किया किन्तु किसानों के बारे में सोचने का वक्त तक नहीं है श्री मिश्र ने कहा कि सरकार बनने पर राहुल गांधी द्वारा किये गये वादे बिजली का बिल हाफ होगा कर्ज माफ होगा तथा किसानों की उपज का वाजिब मूल्य मिलेगा। इस अवसर पर विधानसभा चुनाव प्रभारी सुनील सिंह, आलोक पाठक, राजपति सिंह, मारकण्डेय वर्मा, जय प्रकाश तिवारी, विजय बहादुर पाण्डेय, बैजनाथ आजाद, अजीत पाण्डेय, संतराम, सुभाष यादव, मिशन यादव, रोशन शर्मा, दिलीप यादव आदि लोग उपस्थित रहें।



0 comments:
Post a Comment