छः थानों में हुई निरीक्षको की तैनाती
संवाददाता। अंबेडकरनगर पुलिस अधीक्षक पीयूश श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के एक सप्ताह बाद पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। दीपावली के पूर्व किये गये इस फेरबदल को कानून व्यवस्था की प्राथमिकता के रूप मंे देखा जा रहा है। लम्बे समय से पुलिस लाइन में समय काट रहे निरीक्षको को जहां पुलिस अधीक्षक ने तैनाती दे दी है वहीं कोतवाली चला रहे उपनिरीक्षको को थानों में भेज दिया है। तीन थानाध्यक्षो को पुलिस अधीक्षक द्वारा एसएसआई बना दिया गया है। भीटी थाने में महिला निरीक्षक की तैनाती की गयी है।
पुलिस लाइन में तैनात शकुंतला उपाध्याय को भीटी थाने का प्रभारी बनाया गया है। रामलखन पटेल को पुलिस लाइन से निकालकर महत्वपूर्ण अकबरपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। वकील सिंह यादव को टाण्डा थाने का जबकि रामअवतार को आलापुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। अनिल कुमार यादव को राजेसुल्तानपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। देवीषरण गुप्ता सम्मनपुर के नये थानाध्यक्ष होंगे। पहली बार एक साथ छः थानों में निरीक्षको की तैनाती की गयी है। मालीपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पंत अब अहिरौली के थानाध्यक्ष होंगे। अहिरौली के थानाध्यक्ष रहे सुनील कुमार को जहांगीरगंज का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। अकबरपुर के थानाध्यक्ष रहे महेन्द्र कुमार सिंह अब मालीपुर के थानाध्यक्ष होंगे। टाण्डा के थानाध्यक्ष बेंचू सिंह यादव को इब्राहिमपुर भेजा गया है। सम्मनपुर थानाध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा बेवाना के नये थानाध्यक्ष होंगे। आलापुर थानाध्यक्ष षिवनारायण भगत को एसएसआई भीटी, बेवाना थानाध्यक्ष महेन्द्र यादव को एसएसआई टाण्डा तथा इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह को एसएसआई अकबरपुर बनाया गया है।


0 comments:
Post a Comment