विधायक के भाई की विधवा पत्नी के प्रार्थना पत्र पर न्यायिक मजिस्टेªट ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश
कोल्ड ड्रिक में नशीला पदार्थ खिलाने के बाद बंधक बना कर रेप करने का आरोप
अंबेडकरनगर आलापुर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक भीम प्रसाद सोनकर के ऊपर उनके छोटे भाई की विधवा पत्नी के साथ जबरिया रेप के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का आदेश न्यायिक मजिस्टेªट ने दिया है। जिसके बाद सियासी हलकों मे ंसरगर्मी बढ गयी है। न्यायिक मजिस्टेªट ने पीडिता के प्रार्थना पत्र को उसके अधिवक्ता दिवाकर गोस्वामी के जरिए स्वीकार करते हुए आलापुरि विधायक के विरूद्ध दुराचार का मुकदमा दर्ज करने और उसके विवेचना करने का आदेश राजेसुल्तानपुर पुलिस को दिया है।
थाने से लेकर अन्य उच्चाधिकारियों तक को फरियाद सुना कर निराश हो चुकी पीडिता ने न्यायिक मजिस्टेªट की अदालत में 156(3) के तहत दिये प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह आलापुर से सपा विधायक के छोटे भाई की पत्नी है। बीते 18 जुलाई की रात्रि लगभग 10ः30 बजे विधायक ने उसे अपने कमरे में बुलाया और सच्चा हितैषी व हमदर्द बता कर कोल्ड ड्रिक पीने को दिया। जिसे पीने के बाद वह अचेत हो गयी। उसका कहना है कि जब उसकी आंख खुली तो वह लुट चुकी थी। उसके शरीर पर कोई भी कपडा नहीं था और उसके जेठ व आलापुर विधायक उसके बगल सोये हुए थें। जब वह रोने लगी तो विधायक ने कहा कि उनके साथ रहोंगी तो राज करोंगी। पीडित का आरोप है कि विधायक ने पहले भी उसके साथ कई बार जर्बदस्ती करने का प्रयास किया है। सुबह होने पर पीडित ने अपने भाईयों को बुला कर जब घटना की जानकारी दी तो विधायक घर से भाग निकले। इसके पूर्व उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। पीडिता ने इस सम्बन्ध में तत्समय पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपने जान माल की सुरक्षा व विधायक के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की थी। लेकिन तीन माह बाद भी जब उक्त मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई तो पीडिता ने न्यायिक मजिस्टेªट के न्यायालय में एक प्रकीर्ण वाद दायर कर न्याय की गुहार लगायी। जिस पर न्यायिक मजिस्टेªट शबीहा खातून ने राजेसुल्तानपुर पुलिस को विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश जारी किया है। इस आदेश के जारी होने के बाद सियासी हलकों में हलचल सी मच गयी है। ऐसे समय में जब लखनऊ में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी परिवारवाद के झमेले में पड कर विभिन्न झंझावातों से जूझ रही हो ऐसे में उसके आलापुर विधायक दुराचार के मामले में फस चुके है।


0 comments:
Post a Comment