Wednesday, 26 October 2016

राना रणधीर सिंह ने किया चीनी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान

राना रणधीर ने गांव-गांव की नुक्कड़ सभा
अम्बेडकरनगर। (राजीव अग्रहरि)
विधानसभा कटेहरी में गांव-गांव नुक्कड़ सभा करते हुए भाजपा नेता डा0 राना रणधीर सिंह ने कहा कि दीपावली के त्यौहारी सीजन पर चीन के बने सामानों का बहिश्कार करते हुए कहा कि चीनी सामान खरीदना मतलब दुष्मन की मदद करना है। डा0 राना ने विधानसभा कटेहरी में गांव-गांव जाकर नुक्कड़ सभा की। इस दौरान उन्होने गांव के कुम्हार को बुलाकर कहा कि पिछले साल भारत चीन से 61 अरब डालर का सामान इस त्यौहार में बेंचा था। भारत की देषभक्ति जनता को चीनी सामान बहिश्कार का अभियान चलाना चाहिए। अभियान का भरपूर समर्थन किया जाना आवष्यक है। इस दौरान उन्होने एक नारा दिया कि भारतीय सैनिक है तो हम है, हम है तो हिन्दुस्तान है, इसी के साथ-साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहुत सराहना की और कहा कि मोदी देष को हमेषा के लिए चाहिए। साथ-साथ गरीबों को मिठाई और मिट्टी के दीपक भी दिये। कार्यक्रम के दौरान प्रधान और सम्मानित लोगों ने चीनी के सामान का बहिश्कार किया। इस मौके पर अभिनंदन सिंह, मिन्टू सिंह, सौरभ सिंह, अमरेन्द्र यादव, संदीप कुमार, मुकेष श्रीवास्तव, निषांत आदि लोग मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top