कटेहरी, अम्बेडकरनगर। (राजीव अग्रहरि) थानाक्षेत्र अहिरौली अन्तर्गत मुख्य बाजार के पूर्वी क्षोर पर मिस्त्री केशव गुप्त के ट्रैक्टर गैराज में पचास हजार की गत रात्रि हुई चोरी के सिल सिले में स्थानीय पुलिस ने दो संदिग्ध को उठाया। मिली जानकारी के अनुसार गत मंगल वार की रात्रि उक्त गैराज के पिछली दीवार के सहारे से घुसे चोरों ने लगभग पच्चास हजार के समान पार कर दिए ।जिसकी लिखित सूचना पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने पर दिया गया ।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चौबीस घंटे में ही दो संदिग्धों को कुछ चोरी के माल सहित अपनी हिरासत में ले लिये ।भुक्तभोगी का आरोप है कि अल्पिकरण में माहिर स्थानीय पुलिस ने अभीतक प्राथमिकी नहीं अंकित की है ।


0 comments:
Post a Comment